कोरोना अलर्ट: आज फिर बढ़ते आंकड़ों में गिरावट। आज मिले 4492 संक्रमित, 7333 स्वस्थ

आज फिर कोरोना के बढ़ते आंकड़ों में गिरावट। आज मिले 4492 संक्रमित, 7333 स्वस्थ

देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमण ने फैलने में जितनी तेजी से रफ्तार पकड़ी थी, उतनी ही तेजी से अब संक्रमित मरीज स्वस्थ हो रहे है। जबकि कोरोना के बढ़ते मामले घटते जा रहे है। आज फिर पूरे प्रदेशभर में मिले संक्रमितों की संख्या 4492 है तो वहीं स्वस्थ हुए मरीजों की संख्या 7333 है। यह प्रदेश के लिए अच्छी खबर है। लेकिन इसके अलावा मौतों के आंकड़ो में अभी कोई खास सुधार नहीं दिख रहा है। आज भी हेल्थ बुलेटिन के अनुसार हुई मौतों की संख्या 110 है। जबकि रिकवरी दर 72.11% है।

कुल आंकड़े

● अब तक प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 300282
● अब तक प्रदेश में स्वस्थ हुए 216529
● रिकवरी दर 72.11%

आज इन जिलों में मिले संक्रमित

● देहरादून 874
● हरिद्वार 548
● ऊधमसिंहनगर 341
● नैनीताल 621
● पौड़ी 356
● टिहरी 169
● अल्मोड़ा 292
● उत्तरकाशी 199
● चंपावत 243
● रुद्रप्रयाग 318
● बागेश्वर 83
● चमोली 363
● पिथौरागढ़ 85