कोरोना अपडेट: आज विभिन्न जनपदों में मिले 7028 संक्रमित। 5696 स्वस्थ

आज विभिन्न जनपदों में मिले 7028 संक्रमित। 5696 स्वस्थ

देहरादून। उत्तराखंड में लगातार कोरोना के आंकड़े बढ़ना चिंता का विषय बना हुआ है। प्रतिदिन कोरोना के जो आंकड़े पूरे प्रदेश से सामने आ रहे है उनसे सभी की सांस फूली हुई है। प्रदेश में आज कोरोना के अब तक के सबसे अधिक 7028 मामले सामने आए हैं, जबकि स्वस्थ होने वालों की संख्या आज 5696 है।

आज इन जनपदों में मिले संक्रमित

● देहरादून में 2789
● हरिद्वार में 657
● ऊधमसिंहनगर में 833
● नैनीताल में 819
● पौड़ी में 513
● टिहरी में 200
● अल्मोड़ा में 170
● उत्तरकाशी में 153
● चंपावत में 163
● रुद्रप्रयाग में 135
● बागेश्वर में 215
● चमोली में 150
● पिथौरागढ़ में 231

जनपदों के कुल आंकड़े

संक्रमित हुए- 7028
स्वस्थ हुए मरीज- 5696
मौत हुई(पिछले 24घंटे में) 85
अब तक प्रदेश में कुल संक्रमितों की संख्या 204051
अब तक प्रदेश में स्वस्थ हुए 140184
रिकवरी दर 68.70%