फैसला: आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक-एक हजार रुपए देगी सरकार

आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक-एक हजार रुपए देगी सरकार

 

देहरादून। आज वीडियो कांफ्रेंसिंग के माध्यम से शासन के आला अधिकारियों व जिलाधिकारियों के साथ कोविड-19 की समीक्षा के दौरान मुख्यमंत्री तीरथ सिंह रावत ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए हैं। उन्होंने अब शादी में मेहमानों की संख्या को कम करते हुए 25 करने के लिए कहा है। बाजार खुलने के समय को भी जिलाधिकारी अपने स्तर से कम कर सकते हैं। इसके अलावा आशा कार्यकत्रियों को प्रोत्साहन राशि के रूप में एक-एक हजार रुपए दिए जाएंगे।

सीएम ने कहा कि, अब डोर टू डोर सर्वे किए जाने की जरूरत है। सीएम हेल्पलाइन और पुलिस काल सेंटर में भी फोन की संख्या बढाई जाए। यही नहीं कॉलसेंटर व हैल्पलाइन नंबर सक्रिय भी रहने चाहिए। साथ ही इंजेक्शन और बैड की अपडेट भी समय-समय पर जारी होनी चाहिए।

सीएम ने कहा कि, ऑक्सीजन सिलेंडर की संख्या में बढोतरी करने के लिए पूरे प्रयास किए जाएं। अस्पतालों में भर्ती कोविड मरीजों के लए खाना और दवाओं में कोई हीलाहवाली नहीं बरतनी चाहिए। संक्रमण वाले स्थानों पर व्यापक सैनिटाइजेशन करवाते रहें।