बड़ी खबर: उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या में इजाफा। 67 की मौत, पांच हजार से अधिक संक्रमित

उत्तराखंड में संक्रमितों की संख्या में इजाफा। 67 की मौत, पांच हजार से अधिक संक्रमित

उत्तराखंड में अब रोजाना कोरोना संक्रमितों की संख्या में इजाफा हो रहा है। आज 5058 लोगों में कोरोना संक्रमण की पुष्टि हुई है। जबकि 67 लोगों की मौत हुई है। हालांकि आज 1601 मरीज स्वस्थ हुए हैं। इस प्रकार अब सक्रिय मरीजों की संख्या बढ़कर 39,031 पर पहुंच गई है।

इन जिलों में मिले इतने संक्रमित

● देहरादून 2034
● हरिद्वार 1002
● नैनीताल 767
● ऊधमसिंहनगर 283
● पौड़ी गढ़वाल 323
● टिहरी गढ़वाल 87
● चमोली 97
● उत्तरकाशी 45
● रुद्रप्रयाग 64
● पिथौरागढ़ 88
● अल्मोड़ा 135
● चंपावत 104
● बागेश्वर 29इस प्रकार अब उत्तराखंड में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा 1,56,859 पर पहुंच गया है, जबकि इनमें से 1,12,265 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर लौट चुके हैं। अब तक प्रदेश में 2,213 मरीजों ने अपनी जान गवांई है, जबकि 3,350 मरीज प्रदेश से बाहर माइग्रेट हुए हैं। अब यहां रिकवरी दर 71.57 प्रतिशत है।