बड़ी खबर: तीरथ सिंह रावत बने राज्य के नए मुख्यमंत्री। शाम 4:00 बजे लेंगे शपथ

तीरथ सिंह रावत बने राज्य के नए मुख्यमंत्री

उत्तराखंड राज्य में कई दिनों से चली आ रही राजनीतिक हलचल के बाद आज पौड़ी लोकसभा से सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुख्यमंत्री पद की मुहर लग गई है। इससे पहले गत दिवस मंगलवार को त्रिवेंद्र सिंह रावत ने राज्यपाल को अपना इस्तीफा सौंपा था और मुख्यमंत्री पद से विदाई ली थी, जिसके बाद आज विधान मंडल की बैठक में सर्व सहमति से गढ़वाल सांसद तीरथ सिंह रावत के नाम पर मुहर लगाई गई है और आज शाम 04 बजे तीरथ सिंह रावत मुख्यमंत्री पद की शपथ ग्रहण करेंगे। इससे पहले तीरथ सिंह रावत भाजपा प्रदेश के अध्यक्ष भी रहे हैं, फिलहाल वह पौड़ी लोकसभा सीट से सांसद हैं।

गौरतलब है कि, इससे पहले कई कयास लगाए जा रहे थे कि, मुख्यमंत्री पद पर कौन विराजमान होगा? कई विधायकों का नाम मुख्यमंत्री पद की लिस्ट में शामिल था, जिसमें धन सिंह रावत, सतपाल महाराज, अनिल बलूनी, रमेश पोखरियाल निशंक, अजय भट्ट आदि के नाम शामिल थे, पर इन नामों को दरकिनार कर तीरथ सिंह रावत के नाम पर भाजपा ने अपनी सहमति जताई है। अब देखना होगा कि, तीरथ सिंह रावत इस पद पर कितने सही साबित होंगे और आगामी चुनाव 2022 में भाजपा को किस प्रकार से जीत हासिल करवाएंगे।