फसलों का लागत मूल्य न मिलने से नाराज किसानों ने किया फसलों को नष्ट

फसलों का लागत मूल्य न मिलने से नाराज किसानों ने किया फसलों को नष्ट

रिपोर्ट- सलमान मलिक
रुड़की क्षेत्र में फसलों का लागत मूल्य न मिलने से नाराज किसानों ने अपनी फसलों को तबाह करने का मन बना लिया है। ऐसी स्थिति में आंदोलन कर रहे किसान फिर से उग्र होते हुए नजर आर है। उत्तराखंड के मंगलोर क्षेत्र के नगला शलारू गांव के एक किसान ने खेत में खड़ी सरसों की तैयार फसल पर ट्रैक्टर चलाकर तबाह कर दिया।

किसान ने साफ तौर पर आरोप लगाया है कि, बाजार में किसान की फसलों का कोई मूल्य निर्धारित नहीं है। उसकी लागत मूल्य भी बाजार में नहीं मिल पा रही है। ऐसी हालत में खेत में खड़ी फसलों को बर्बाद करना ही ठीक रहेगा। जब की फसल पर ट्रैक्टर चलाता देख आस-पास के किसानों ने भी दौड़ते हुए फसलों को बर्बाद कर रहे किसान को रोकने की कोशिश की, लेकिन किसान नहीं माना और उसने पूरी फसल को बर्बाद कर दिया।

इसी परेशानियों को दूर करने के लिए किसान लगातार दिल्ली में आंदोलन कर रहा है। किसान ने साफ तौर पर कहा है कि, जब तक सरकार यह काला कानून बिल वापस नहीं करेगी, तब तक किसान अब खेती नहीं करेगा। किसानों की यह चेतावनी कहीं ना कहीं सरकार, आम लोगों के लिए जरूर परेशानी का सबब बन सकती है।