20 दिसम्बर से होने वाली भर्ती के लिए 46 हजार युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन

20 दिसम्बर से होने वाली भर्ती के लिए 46 हजार युवाओं ने किया रजिस्ट्रेशन

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। गढ़वाल रेजीमेंट लैंसडौन के तत्वाधान में आगामी 20 दिसम्बर 2020 से होने वाली भर्ती रैली की व्यवस्थाओं को लेकर बुधवार को सेना के कर्नल विनीत वाजपेयी ने उपजिलाधिकारी योगेश मेहरा के साथ बैठक की।जिस दौरान सेना के कर्नल विनीत वाजपेयी ने बताया कि, आगामी बीस दिम्सबर से गब्बर सिंह कैम्प में आयोजित होने वाली भर्ती से पूर्व समस्त प्रक्रिया को पूरा कर दिया गया है, कहा कि, भर्ती होने वाले युवाओं के 46 हजार रजिस्ट्रेशन करवा दिये गये हैं।

भर्ती रैली के दौरान फर्जी दस्तावेज के आधार पर भर्ती होने वाले युवाओं पर सख्त कार्रवाई की जायेगी। भर्ती स्थल पर समस्त व्यवस्थाओं को भी चाकचौबंध कर दिया गया है। इस दौरान उपजिलाधिकारी ने कहा कि, भर्ती स्थल पर विद्युत विभाग, जलसंस्थान, पुलिस विभाग सहित सम्बधित विभागों को चाकचौबंध व्यवस्था बनाये जाने के लिए निर्देशित कर दिया है।