भूमाफियाओं से परेशान होकर भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार

भूमाफियाओं से परेशान होकर भूख हड़ताल पर बैठा पीड़ित परिवार

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। भाबर क्षेत्रान्तर्गत पट्टी हल्दूखाता स्थित तेलीबाड़ा में भूमाफियाओं से परेशान होकर एक परिवार कोटद्वार तहसील में भूख हड़ताल पर बैठ गया है। तेलीबाड़ा निवासी देवी दयाल पुत्र जितार सिंह ने भूमाफियाओं पर आरोप लगाते हुए कहा कि, उनकी जमीन पर भूमाफियाओं की नजर लगी हुई है तथा भूमाफिया उन्हें बार-बार परेशान कर रहे हैं। भूमाफियाओं की शिकायत सम्बन्धित विभाग के अधिकारियों से भी की गयी है। लेकिन कोई भी सुनने को तैयार नहीं है। जिससे मजबूर होकर उन्हें भूख हड़ताल पर बैठने के लिए मजबूर होना पड़ रहा है। पीड़ित परिवार ने कहा है कि, जब तक उन्हें भूमाफियाओं से निजात नहीं मिलेगी तब तक वे भूख हड़ताल जारी रखेंगे।