हादसा: बंदूक की नली साफ करते वक्त अचानक चली गोली, महिला घायल

बंदूक की नली साफ करते वक्त अचानक चली गोली, महिला घायल

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। कोतवाली के घमंडपुर क्षेत्र में एक 61 वर्षीय महिला गोली लगने से घायल हो गई। बताया जा रहा है कि, महिला बंदूक की नली साफ कर रही थी, तभी बंदूक से गोली चल गई, जिसमें महिला गंभीर रूप से घायल हो गई।महिला को परिजनों द्वारा 108 की सहायता से राजकीय बेस चिकित्सालय भर्ती कराया गया। डॉक्टरों ने उसकी हालत गंभीर देखते हुए हायर सेंटर रेफर कर दिया। वहीं सूचना पर पहुंची पुलिस जांच में जुट गई है। कोटद्वार कोतवाली के वरिष्ठ उप निरीक्षक प्रदीप नेगी ने बताया कि, घटना बीती रात की है। उन्होंने बताया कि अभी जांच की जा रही है, जांच के बाद ही घटना की जानकारी स्पष्ट हो पाएगी।