वार्ड 27 के लोग अवैध भंडारण के खिलाफ। किया धरना-प्रदर्शन

वार्ड 27 के लोग भंडारण के खिलाफ। किया धरना-प्रदर्शन

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। नगर निगम के वार्ड- 27 के पार्षद कमल नेगी ने प्रशासन पर खनन माफियाओं से मिलीभगत का आरोप लगाते हुए आन्दोलन की चेतावनी दी है। प्रशासन को कई बार अवगत कराने के बावजूद उनके वार्ड- 27 में न तो भंडारण रुका और न ही खनन। खनन भंडारण आबादी के समीप होने से स्थानीय लोगों को काफी दिक्कतों का सामना करना पड रहा है।

वार्ड पार्षद कमल सिह नेगी ने बताया कि, सोमवार खानिज भण्डारण स्थल पर‌ धरना-प्रदर्शन शुरू कर दिया। धरना स्थल स्थानीय निवासियों द्वारा उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री उत्तराखंड सरकार जिलाधिकारी पौड़ी क्षेत्रीय विधायक कोटद्वार को ज्ञापन प्रेषित किया गया। इस मौके पर अमन नेगी, प्रतिभा असवाल, गणेश चंद्र, विमला देवी, लक्ष्मी देवी, राकेश कुमार, संतराम, विकास जुयाल, ममता देवी, प्रेमलता, प्रेम बल्लभ, मनोज कुमार, मनोहर सिंह नेगी, लक्ष्मी देवी, विजयलक्ष्मी, सुनील कुमार, विमला देवी, सुनीता देवी, अनीता देवी, शकुंतला देवी, पूजा चौहान, रेनू देवी, सुषमा देवी, बबीता देवी, संतराम आदि मौजूद रहे।