शर्मनाक: दो लोगों ने युवक के साथ किया कुकर्म। पुलिस में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

दो लोगों ने युवक के साथ किया कुकर्म। पुलिस में मामला दर्ज, आरोपी गिरफ्तार

हल्द्वानी। गोरापड़ाव इलाके में एक युवक के साथ सामूहिक कुकर्म का मामला सामने आया है। स्थानीय लोगों के दबाब के बाद आरोपियों के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर 2 आरोपियों को गिरफ्तार भी कर लिया गया है। पीड़ित को बेस अस्पताल में भर्ती किया गया है, जहां उसकी हालत गंभीर है।

पीड़ित युवक के परिजनों का आरोप है कि, 27 सितंबर की रात दो लोग घर के बाहर आकर उनके 20 साल के बेटे को टेम्पो में बिठा ले गए। देर रात बेटा जख्मी हालत में घर पहुंचा। युवक पहले परिजनों को घटना की बात बताने से डर गया। उसके बाद उसने परिजनों को बताया कि, जिन दो लड़कों के साथ वह गया था वह अक्सर नशा करते देखे गए थे, उन्होंने उसके साथ मारपीट की और जंगल में फेंक गए। किसी तरह वह घर पहुंचा तो परिजनों ने उसे तुरंत अस्पताल में भर्ती करा दिया।

परिजनों ने आशंका के चलते मंडी चौकी में 2 लोगों के खिलाफ तहरीर दी है। जिसके बाद पीड़ित युवक ने परिजनों को अपने साथ कुकर्म होने की बात बताई।