पीआरडी जवान ने घायल किशोरी के साथ किया दुष्कर्म। पॉक्सो में मामला दर्ज

पीआरडी जवान ने घायल किशोरी के साथ किया दुष्कर्म। पॉक्सो में मामला दर्ज

हल्द्वानी। महिलाओं की सुरक्षा के दावे तो बड़े-बड़े किए जाते हैं, लेकिन आज भी बेटियों के साथ दुष्कर्म की घटनाएं बढ़ते जा रही है। ताजा मामला हल्द्वानी से सामने आया है, जहां एक पीआरडी जवान की घायल बेटी के साथ एक दूसरे पीआरडी के जवान द्वारा दुष्कर्म करने का मामला सामने आया है। जानकारी के मुताबिक 3 दिन पहले पहाड़ में घास काटने के दौरान युवती घायल हुई थी।

जिसे इलाज के लिए हल्द्वानी लाया गया था। जहां पीआरडी जवान की बेटी जब कमरे में अकेली थी, तो पिता अपनी बेटी के लिए खाना बनाने रसोई में गया था, इस बीच फतेहपुर का रहने वाला एक पीआरडी जवान वहां पहुंचा और जैसे ही पिता बेटी के लिए खाना बनाकर कमरे में पहुंचा तो देखा की पीआरडी जवान उनकी बेटी के साथ जोर जबरदस्ती कर रहा था। शोर मचाने के बाद अन्य स्टाफ के लोग जैसे ही वहां पहुंचे उन्हें देख आरोपी फरार हो गया। वहीं पुलिस ने पीड़ित पिता की तहरीर पर पॉक्सो के तहत मामला दर्ज कर लिया है।