वन जीव सप्ताह का शुभारंभ। राजाजी पार्क से सटे गांव में लोगों को 7 दिनों तक जागरूक करेगा महकमा

वन जीव सप्ताह का शुभारंभ। राजाजी पार्क से सटे गांव में लोगों को 7 दिनों तक जागरूक करेगा महकमा

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। वन्य जीव सप्ताह की शुरुआत हो गई है। 1 अक्टूबर से 7 अक्टूबर तक चलने वाले इस सप्ताह के पहले दिन राजाजी टाइगर रिजर्व की सभी रेंजों में जनजागरूकता कार्यक्रम आयोजित किये गए। राजाजी प्रशासन ने जंगल से सटे गाँवों में जाकर ग्रामीणों को वन और वन्यजीव संरक्षण की जानकारी दी और उन्हें जागरूक किया।

राजाजी टाइगर रिजर्व के वार्डन एलपी टम्टा ने कहा कि, वन्य जीव सप्ताह के सातों दिन अलग-अलग स्थानों पर जन जागरूक कार्यक्रम चलाये जायेंगे और लोगो को ये सन्देश दिया जायेगा कि, वन्य प्राणी भी हमारे लिए मूल्यवान है। उन्हें भी जीने का अधिकार है और उन्हें सुरक्षित रखना हमारा कर्त्तव्य है।

वन जीवो और जंगल को बचाने के लिए वन जीव सप्ताह मनाया जाता है, इसके तहत पार्क प्रशासन द्वारा पार्क से सटे गांव में लोगों को जागरूक किया जाता है। आज से वन्य जीव सप्ताह की शुरुआत हो गई है और अब 7 दिन तक सभी पार्क क्षेत्र से सटे गांव में पार्क प्रशासन द्वारा लोगो को वन जीवो और जंगल के लिए जागरूक किया जाएगा।