नजीबाबाद के निकट गंग नहर में गिरी टैक्सी। दो की मौत, एक घायल

नजीबाबाद के निकट गंग नहर में गिरी टैक्सी। दो की मौत, एक घायल

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। यूपी के नजीबाबाद के निकट देहरादून नजीबाबाद हाईवे पर आज सुबह एक दुर्घटना हुई है। जिसमें कोटद्वार आ रही एक प्राइवेट टैक्सी दुर्घटना का शिकार हो गई और अनियंत्रित होकर नजीबाबाद की पूर्वी गंग नहर में जा गिरी, जिसमें 2 महिलाओं की मौत हो गई जबकि एक व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हुआ है। घायल व्यक्ति को सीएचसी नजीबाबाद में भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे उपचार के बाद जिला चिकित्सालय रेफर कर दिया।

प्राप्त जानकारी के मुताबिक मृतकों की पहचान देहरादून के दीपनगर नेहरू कॉलोनी निवासी 44 वर्षीय उमा देवी और 58 वर्षीय सौभाग्य के रूप में हुई। बताया जा रहा है कि, मृतक उमा देवी के पति अनिल कुमार स्वयं वाहन चला रहे थे। अनिल कुमार दुर्घटना में गंभीर रूप से घायल हुए हैं और उन्हें उपचार के लिए जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया है। देहरादून नजीबाबाद हाईवे पर दुर्घटना सुबह लगभग 10 बजे पूर्वी गंग नहर पटरी मार्ग पर हुई। टैक्सी में 3 लोग सवार थे, जिसमें की दो महिलाओं की मौके पर ही मौत हो गयी व एक गंभीर रूप से घायल है। घटना की सूचना मिलते ही बिजनौर जनपद के मंडावली थाने की पुलिस घटनास्थल पर पहुंची।