हरिद्वार: लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या। शासन-प्रशासन के आदेशों की उड़ी धज्जियां

लगातार बढ़ रही कोरोना मरीजों की संख्या। शासन-प्रशासन के आदेशों की उड़ी धज्जियां

रिपोर्ट- वंदना गुप्ता
हरिद्वार। उत्तराखंड में लगातार कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ती जा रही है। कोरोना के भारी संख्या में पॉजिटिव मिलने के बाद शासन और प्रशासन द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि, सार्वजनिक जगह पर सोशल डिस्टेंसिंग और माक्स का प्रयोग किया जाए, मगर उसके बावजूद भी हरिद्वार में शासन और प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है। हरिद्वार में सार्वजनिक जगह हर की पैड़ी मुख्य बाजार और तमाम चौक चौराहों पर लोग बिना माक्स के ही आवागमन कर रहे हैं। इसको लेकर पुलिस प्रशासन द्वारा भी सख्त कार्रवाई की जा रही है। पुलिस द्वारा लोगों के चालान भी काटे जा रहे हैं। मगर पुलिस की इस कार्रवाई के बावजूद भी लोग माक्स और सोशल डिस्टेंसिंग का पालन नहीं कर रहे हैं। पुलिस अब इन लोगो को जागरूक करने के लिए सामाजिक संस्थाओं का सहारा लेने की बात कर रही है।

लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या को देखते हुए शासन के आदेश पर जिलाधिकारी और हरिद्वार एसएसपी द्वारा सख्त निर्देश दिए गए हैं कि, सोशल डिस्टेंसिंग और माक्स का प्रयोग किया जाए। मगर हरिद्वार में इन आदेशों की अवहेलना की जा रही है। सीओ यातायात संजय विश्नोई का कहना है कि, पूरे प्रदेश में और विशेषकर देहरादून और हरिद्वार में बड़ी संख्या में कोरोना पॉजिटिव मिले हैं और 15 से 20 दिन में कोरोना पॉजिटिव की संख्या बढ़ी है। इसको देखते हुए शासन-प्रशासन और हमारे उच्च अधिकारियों द्वारा निर्देशित किया गया है। इस महामारी से बचाव के लिए हमें सोशल डिस्टेंसिंग और माक्स का प्रयोग करना है। हमारे द्वारा सभी सार्वजनिक जगह और बाजारों में सोशल डिस्टेंस, मास्क लगाने का विशेष ध्यान दिया जा रहा है। इसके लिए शहर और देहात में सभी पुलिस अधिकारियों को निर्देशित किया गया है।

हर हालत में लोगों को माक्स का प्रयोग कराया जाए। इसके लिए दंड का भी प्रावधान-शासन द्वारा बनाया गया है। पहले 100 रुपए जुर्माना होता था, अब 1000 हजार तक का जुर्माना लगाया जा रहा है। मगर इसके बावजूद भी काफी लोग बिना माक्स के घूम रहे हैं और वह इस कोरोना की गंभीरता को नहीं समझ रहे हैं। हम कानून के माध्यम से उनको सख्ती से पालन नहीं करा सकते इसके लिए हमारे द्वारा सामाजिक संगठनों के द्वारा उनको जागरूक करने का प्रयास कर रहे हैं।

उत्तराखंड में लगातार बढ़ रहे कोरोना पॉजिटिव की संख्या के बाद उत्तराखंड सरकार में भी हड़कंप मचा हुआ है। इसी को लेकर सरकार द्वारा तमाम जिलों में प्रशासन को सख्त निर्देश दिए गए हैं कि, सोशल डिस्टेंस और माक्स का ज्यादा से ज्यादा प्रयोग कराया जाए। मगर हरिद्वार में शासन और प्रशासन के आदेशों की धज्जियां उड़ाई जा रही है और लोग बिना माक्स के ही सार्वजनिक जगहों पर बड़ी संख्या में आवागमन कर रहे हैं। जिनको पुलिस प्रशासन रोकने में नाकाम साबित हो रहा है। अब देखना होगा पुलिस प्रशासन इन लोगों पर कितनी सख्त कार्रवाई करता है। यह देखने वाली बात होगी।