एता-चरेख-दुगड्डा मार्ग पर असामाजिक तत्वों के आवागमन से हो रही स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कत

एता-चरेख-दुगड्डा मार्ग पर असामाजिक तत्वों के आवागमन से हो रही स्थानीय ग्रामीणों को दिक्कत

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। उमंग ग्राम संगठन की महिलाओं द्वारा ऐता चरैख मार्ग दुगड्ढा में उमरैला एवं घाड़ क्षेत्र की महिलाओं ने अराजक लोगों के आने का विरोध करते हुए स्थानीय पुलिस-प्रशासन से असामाजिक तत्वों पर रोक लगाने की अपील की है। स्थानीय समिति की महिलाओं ने स्थानीय प्रशासन पर आरोप लगाया कि, यहां पर कोटद्वार उत्तर प्रदेश सीमा से सटे क्षेत्र से असामाजिक तत्वों द्वारा आए दिन शराब पीकर हंगामा किया जाता है। यही नहीं कई असामाजिक तत्व जोड़ों के रूप में आकर अश्लील हरकतें करते हैं और पहाड की संस्कृति को बिगाड़ने का काम भी कर रहे हैं।

कई बार पहाड़ के स्थानीय लोगों ने इसका विरोध भी किया पर असामाजिक तत्वों ने उन लोगों के साथ अभद्र व्यवहार किया। यही नहीं कई बार उमंग ग्राम समिति की महिलाओं ने असामाजिक तत्वों को कंडी और गरासिया लेकर भगाया। साथ ही कई बार स्थानीय जनप्रतिनिधियों और सामाजिक कार्यकर्ताओं ने इसकी शिकायत पुलिस से की लेकिन पुलिस के कानों में जूं तक नहीं रेंगी।

स्थानीय महिलाओं का कहना है कि, जब भी इसकी शिकायत पुलिस से करते हैं, तो कोई भी एक्शन पुलिस नही लेती। अभी तक पुलिस द्वारा इस सम्बंध में कोई कार्यवाही नहीं की गई है। शिकायत करने वालों मे देवी, बीरा, कामनी, यशोदा, माया, गीता, शान्ता, भगुली, शुशीला, गुडडी, ऊमा, रीना, भागेश्वरी देवी आदि माैजूद रहे।