Exclusive: पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर सरकार का अत्याचार

पेट्रोल-डीजल के दाम बढ़ाना जनता पर सरकार का अत्याचार

– पेट्रोल-डीजल के लागतार बढ़ते दामों का कांग्रेस ने किया विरोध। निकाली साईकल यात्रा

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। पेट्रोल-डीजल के बढ़ते दामों के विरोध में बुधवार सुबह युवा कांग्रेस सड़क पर उतर आई। कांग्रेसियों ने विरोध स्वरूप कोटद्वार शहर के मुख्य मार्गों पर साइकिल यात्रा निकाली। इस दौरान युवा कांग्रेस के जिलाध्यक्ष अमित राज सिंह ने कहा कि, पेट्रोल-डीजल के दामों में लगातार बढ़ोतरी होने से आम जनता परेशान है। लॉकडाउन के बाद जनता की मदद करने के बजाय भाजपा सरकार जनता पर आर्थिक भार बढ़ा रही है।उन्होने पीएम नरेंद्र मोदी पर निशाना साधते हुए कहा कि, मोदी जी ने चुनाव में कहा था कि, बहुत हुई महंगाई की मार, अबकी बार मोदी सरकार। उन्होंने कहा था कि, रुपया आईसीयू में चला गया है। डॉलर और रुपया को एक बराबर करूंगा। तेल के दाम बढना जनता के साथ सरकार का अत्याचार है। इसके खिलाफ युवा कांग्रेस ने साइकिल यात्रा निकाली है।