भाजपा नेता ने शादी का झांसा देकर किया महिला संग दुष्कर्म। पुलिस ने भेजा जेल

भाजपा नेता ने शादी का झांसा देकर किया महिला संग दुष्कर्म। पुलिस ने भेजा जेल

रिपोर्ट- अश्वनी सक्सेना
उधम सिंह नगर। थाना ट्रांजिट कैंप में महिला के साथ दुष्कर्म करने के आरोपी पूर्व भाजयुमो नेता को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया। उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। हालांकि आरोपी को पार्टी जिलाध्यक्ष ने पार्टी से निष्कासित कर दिया है। पुलिस के मुताबिक 30 मई 20 को ट्रांजिट कैंप क्षेत्र निवासी एक महिला ने थाने में तहरीर देकर बताया था कि, वर्ष 2019 में उसकी मुलाकात वार्ड 10 ठाकुरनगर ट्रांजिट कैंप निवासी एक युवक से हुई थी।

युवक ने उसे अपने झांसे में लेकर शादी का झांसा दिया और शारीरिक संबंध बनाये। महिला का आरोप था कि, युवक बाद में शादी से मुकर गया और वीडियो को सोशल मीडिया में वायरल करने की धमकी दे रहा था। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ संबंधित धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया। एसओ विद्यादत्त जोशी ने बताया कि, उसकी गिरफ्तारी के लिए दबिश दी जा रही थी।

उन्होंने बताया कि, सोमवार देर शाम को मुखबिर से सूचना मिली कि युवक घर में सो रहा है, और घर के बाहर ताला लगा है। पुलिस ने उसके घर की घेराबंदी कर उसे दबोच लिया। मंगलवार की सुबह उसे कोर्ट में पेश किया गया। जहां से उसे जेल भेज दिया गया है। सूत्रों के मुताबिक युवक पर केस दर्ज होने पर उसे पार्टी से निष्कासित कर दिया गया है।