बड़ी खबर: कोरोना की जकड़ में एम्स का स्वास्थ्यकर्मी। आज कुल 134 नए संक्रमित। टोटल-2535

कोरोना की जकड़ में एम्स का स्वास्थ्यकर्मी। आज कुल 134 नए संक्रमित। टोटल-2535

– मामचंद शाह
देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेशभर से कुल 134 मामले सामने आए हैं। इस प्रकार अब कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2535 पहुंच गया है। शाम को जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार आज 31 नए मामले पाए गए हैं। इससे पहले दोपहर की रिपोर्ट में 103 मामले पॉजीटिव आए थे।

आज इन जिलों से मिले इतने संक्रमित

  • अल्मोड़ा से 14 मरीज सामने आए हैं।
  • बागेश्वर से चार लोग पाए गए हैं।
  • चंपावत से दो व्यक्ति की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है।
  • देहरादून से लोग 25 लोग संक्रमित पाए गए।
  • हरिद्वार जनपद से नौ लोग पॉजीटिव मिले।
  • नैनीताल से 8 लोगों में पुष्टि हुई।
  • पौड़ी गढ़वाल में 20 लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई।
  • टिहरी गढ़वाल से 15 लोगों में संक्रमण पाया गया।
  • ऊधमसिंहनगर में 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई।
  • उत्तरकाशी जिले से आज 5 लोग संक्रमित पाए गए।
  • चमोली से 4 मामले पॉजीटिव आए हैं।
  • रुद्रप्रयाग जिले से 2 लोग पॉजीटिव आए।

अब तक 49478 सेंपल की रिपोर्ट निगेटिव आई है। हालांकि अभी भी 3883 लोगों को अभी भी अपनी रिपोर्ट का इंतजार है। अब तक 15 संक्रमित अन्य राज्यों में माइग्रेट कर चुके हैं। इसके अलावा अब तक प्रदेश में विभिन्न बीमारियों से जूझ रहे 30 संक्रमित लोगों की मौत हो चुकी है। अब प्रदेश में कुल संक्रमित 2535 में से 1602 मरीज स्वस्थ होकर अपने घर जा चुके हैं। इस प्रकार अब विभिन्न अस्पतालों में 933 मरीज भर्ती हैं। प्रदेश के लिए अच्छी बात यह है कि यहां मरीजों की रिकवरी दर 61.52 प्रतिशत है।

FB IMG 1592927680385

20200623 202014