एक्सक्लूसिव वीडियो: जेल से कैदी का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन पर लगाया संगीन आरोप

जेल से कैदी का वीडियो वायरल, जेल प्रशासन पर लगाया पिटाई का आरोप

– रुड़की जेल के अंदर से कुख्यात ने किया दूसरे कैदी का वीडियो वायरल
– 307 के कैदी को जेल प्रशासन पर पीटने का आरोप
– जेल में लगे जेल प्रशासन के खिलाफ मुर्दाबाद के नारे।

रिपोर्ट- संदीप चौधरी
रुड़की। कोरोना महामारी के चलते एक नया मामला प्रकाश में आया है। जहां 307 के मामले में रुड़की जेल में बंद कैदी का वीडियो वायरल हुआ है। वीडियो कुख्यात बदमाश चीनू पंडित के द्वारा बनाया गया है। वीडियो में शाहबाज़ नामक कैदी जेल प्रशासन पर नशे का इजेक्शन देने के बाद पिटाई का आरोप लगाते हुए और अपने घाव दिखा रहा है। इसके बाद दूसरे कैदी जेल प्रशासन मुर्दाबाद के नारे लगा रहे है। वायरल वीडियो में कुख्यात चीनू पंडित भी दिखाई दे रहा है, जो वीडियो बना रहा है। जेल प्रशासन पर कई बड़े सवाल उठ रहे है।

आखिरकार जेल में मोबाइल कैसे पहुंचा? दूसरा सवाल जेल के अंदर जोर-जोर से नारेबाजी हुई इसकी भी भनक जेल प्रशासन को नही लगी! तीसरा सवाल बन्दी वीडियो में जो घाव दिखा रहा है जो आरोप लगा रहा है क्या वह सही है?

                    पीड़ित कैदी की माँ का शिकायती पत्र

जेल की बेरिक के अंदर कैदी जेल प्रशासन पर पिटाई का आरोप लगाते हुए, जेल प्रशासन के खिलाफ नारेबाजी करते कैदी, वीडियो बनाते हुए कुख्यात चीनू पंडित, वीडियो वायरल होने के बाद जेल प्रशासन में हड़कंप मच गया है। मामला आई जी जेल तक जा पहुंचा है। बताया जा रहा है कि, वीडियो में दिख रहे युवक की माँ की ओर से उच्च अधिकारियों से मामले की लिखित शिकायत की गयी है।