Breaking: पूर्व मंत्री का बेटा साथियों संग गिरफ्तार

पूर्व मंत्री का बेटा साथियों संग गिरफ्तार

देहरादून। उत्तराखंड के पूर्व कैबिनेट मंत्री दिनेश धनै के बेटे कनक को रायवाला पुलिस ने गिरफ्तार किया है। बताया जा रहा है कि, वह कुछ लोगों के साथ मिलकर सड़क की बदहाली को लेकर सार्वजनिक स्थल पर प्रदर्शन कर रहे थे। पुलिस ने पूर्व मंत्री के बेटे सहित अन्य पांच लोगों को भी गिरफ्तार करने का दावा किया है।

बात दें कि, शनिवार को रायवाला में खस्ताहाल सड़कों की बदहाली को लेकर पूर्व मंत्री दिनेश धनै के पुत्र कनक धनै अपने साथ कुछ लोगों को लेकर सड़क पर धरना प्रदर्शन करने लगे। सूचना पाते ही मोके पर पहुंची पुलिस ने सभी को समझाने का प्रयास किया, लेकिन उनकी पुलिस से ही नोक झोंक होने लगी। आरोप है कि, रायवाला से चार ग्रामसभा को जोड़ने वाला संपर्क मार्ग पिछले काफी दिनों से खस्ताहाल है।जिसको लेकर मंत्री के बेटे ने शनिवार को जिम्मेदार महकमों के खिलाफ धरना प्रदर्शन करना शुरू कर दिया। थाना प्रभारी हेमन्त खंडूरी ने बताया कि, प्रदर्शनकारियों को शांति भंग करने के आरोप में गिरफ्तार कर लिया गया है।जिनकी पहचान कनक धनै पुत्र दिनेश धनै निवासी खांडगांव नंबर 2 थाना रायवाला, मनजीत नेगी, गौरव धनाई पुत्र गोविंद सिंह, राहुल पुत्र मनोहर सिंह ठाकुर, अभिषेक रावत पुत्र बचन सिंह रावत उक्त पांचों व्यक्तियों को माननीय उप जिलाधिकारी न्यायालय पेश किया जा रहा है।