बड़ी खबर: उत्तराखंड में कोरोना का तिहरे शतक। कुल आंकड़ा 317, आज 72 नए मामले

उत्तराखंड में कोरोना का तिहरे शतक। कुल आंकड़ा 317

देहरादून। आज उत्तराखंड में कोरोना के 72 नए मामले सामने आए है। हेल्थ बुलेटिन के अनुसार प्रदेश में कोरोना के अब कुल मरीज 317 हो गए है। जिसमें से 58 मरीज स्वस्थ हो कर घर जा चुके है। शाम 07:30 बजे जारी हैल्थ बुलेटिन के अनुसार कुल 19 नए मरीज सामने आए। इससे पहले दोपहर 03:00 बजे जारी बुलेटिन में 53 मरीज सामने आ चुके थे। इस प्रकार आज कुल 72 मरीज सामने आए हैं। शाम बागेश्वर से दो मरीज सामने आए। जिनमें एक नई दिल्ली व एक अहमदाबाद से लौटा था। चमोली में पांच मामले पाए गए है। जिनमें चार नई दिल्ली से लौटे थे और एक व्यक्ति की रिपोर्ट संक्रमित व्यक्ति के संपर्क में आने से पॉजीटिव आई है। इसके अलावा देहरादून जनपद से चार लोगों की रिपोर्ट पॉजीटिव आई है, जिनमें तीन लोग मुंबई से लौटे हैं, जबकि एक व्यक्ति स्थानीय है। वहीं ऊधमसिंहनगर जनपद से 08 मामले कोरोना पॉजीटिव पाए गए हैं। ये सभी लोग मुंबई से लौटकर जनपद में आए हैं। इससे पहले दोपहर को पाए गए मरीजों में 32 नैनीताल जनपद से, अल्मोड़ा से 05, 03 चमोली से, 01 चंपावत से, 07 देहरादून से, 01 पौड़ी से, 03 टिहरी गढ़वाल से और 01 कोरोना संक्रमित ऊधमसिंहनगर से सामने आया है। बताते चलें कि, कल शनिवार को एक दिन में 91 मामले उत्तराखंड के विभिन्न जिलों से आए थे। इनमें 57 अकेले नैनीताल जनपद से ही थे।