भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी की आरती बनाकर किया देवी देवताओं अपमान: आनन्द

Ravindra anand

भाजपा नेताओं ने पीएम मोदी की आरती बनाकर किया देवी देवताओं अपमान

– हिंदू देवी देवताओं का निरादर कर हिंदुत्व को पहुंचाई चोट भाजपा सार्वजनिक तौर से जनता से मांगे माफी

देहरादून। आज भाजपा द्वारा प्रधानमंत्री मोदी की आरती बनाकर सार्वजनिक किए जाने के मामले पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविंद्र सिंह आनंद ने तीखी प्रतिक्रिया देते हुए कहा कि, भाजपाई इतने अहंकारी हो गए हैं कि स्वयं की तुलना देवी देवताओं से करने लगे हैं। उन्होंने कहा इससे हिंदू समाज को गहरी चोट पहुंची है। यह एक संगीन मामला है और इसके लिए ना सिर्फ भाजपा को बल्कि स्वयं मोदी जी को जनता से माफी मांगनी चाहिए।

उन्होंने कहा देवभूमि उत्तराखंड में ऐसा घिनौना कृत्य कर भाजपा ने अपना घिनौना चेहरा दिखा दिया है। इसके लिए जनता उन्हें कभी माफ नहीं करेगी। यदि जल्द ही इस बार माफी नहीं मांगी गई तो वह उग्र आंदोलन करेंगे। क्योंकि आप पार्टी हिंदू समाज की भावनाओं से भाजपा को खेलने नहीं देंगी। भाजपा ने अब तक भी सिर्फ धार्मिक भावनाओं से खेलकर ना सिर्फ समाज को बल्कि पूरे देश को बर्बाद कर दिया है। भाजपा का अहंकार उनके सर चढ़कर बोल रहा है। जिसके कारण वह स्वयं की तुलना देवी देवताओं से कर रहे हैं। रविन्द्र ने चेताते हुए कहा कि, यदि शीघ्र ही भाजपा द्वारा कोई माफी नहीं मांगी गयी तो वह इसके खिलाफ न्यायालय की शरण में भी जाएंगे।