अंग्रेजी शराब की 5 पेटियों समेत तीन गिरफ्तार

अंग्रेजी शराब की 5 पेटियों समेत तीन गिरफ्तार

– गिरफ्तार अभियुक्तों में भाजपा नेता का बेटा भी शामिल

हरिद्वार बीते बुधवार को देशरक्षक तिराहे पर चेकिंग के दौरान दो लग्जरी कारों को रोका गया। एक कार में तीन और दूसरी कार में चेकिंग के दौरान दो अंग्रेजी शराब की पेटी मिली। दो लग्जरी कारों से कनखल पुलिस ने भाजपा नेता के बेटे समेत तीन लोगों को गिरफ्तार किया है। बता दें कि, आरोपियों के पास से अंग्रेजी शराब की पांच पेटी बरामद हुई है।

आरोपियों ने पूछताछ में बताया है कि, यह शराब एक युवक उनको देकर गया था। पुलिस ने कार से रॉयल स्टैग और सिग्नेचर शराब की पांच पेटियां बरामद की है। पुलिस तीनों अभियुक्तों को पकड़कर कनखल थाने ले आई। जहां शराब को सील और कारों को सीज कर दिया है। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ लॉकडाउन का उल्लंघन करने सहित अन्य धाराओं में मुकदमा दर्ज कर लिया है।

वहीं गिरफ्तार आरोपी विक्की सेठ के पिता भाजपा मंडल संरक्षक के पद पर हैं। कनखल एसओ विकास भारद्वाज ने बताया कि, शराब कहां से आई गई और किसने दी इसका पता लगाया जा रहा है।

अभियुक्तों का नाम व पता

● गौरव गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी एस-1 पुरुषोत्तम विहार कनखल
● सौरव गुप्ता पुत्र अशोक कुमार गुप्ता निवासी एस-1 पुरुषोत्तम विहार कनखल
● विकास उर्फ विक्की सेठ पुत्र महाराज कृष्ण सेठ, निवासी जी-2 पुरुषोत्तम विहार कनखल