गुड़ न्यूज़: लॉकडाउन के चलते मजबूर व बेसहारों की मदद में जुटी अधिवक्ता प्रियंका रानी

लॉकडाउन के चलते मजबूर व बेसहारों की मदद में जुटी अधिवक्ता प्रियंका रानी

 

– भूख से बिलखते मिले प्रियंका को घरों में बच्चे

देहरादून। दिनांक- 05/04/20 बीते रविवार को देहरादून बार एसोसिएशन की कार्यकारणी सदस्य अधि० प्रियंका रानी द्वारा क्षेत्र में गरीब व असहाय परिवारों से मिलकर उनके हाल-चाल व स्तिथि के बारे में जानकारी प्राप्त की गई। साथ ही उन लोगों को कोरोना वायरस (covid-19) से बचाव एवं इस संकट की घड़ी में घरों में रहने की अपील भी की गई। सिर्फ इतना ही नहीं अधि० प्रियंका ने मजबूर परिवारों को अपनी क्षमतानुसार फल, मास्क और सेनेटाइजर भी वितरित किये गए।

इसी क्रम में फल इत्यादि पाकर बस्ती के बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठे। वहीं उस बस्ती के बच्चो ने प्रियंका को बताया कि, पैसे न होने के कारण से हम लोग दो दिन से भूखे है। कभी कोई एक दिन छोड़कर भोजन दे जाता है, तो कोई दो दिन तक इस इलाके में नही आता। यदि हो सके तो आप हमारे लिए खाने की वयवस्था करवा दो। इस पर अधि० प्रियंका रानी द्वारा उन्हें आश्वासन दिया गया कि, वो जल्द ही अपने सहयोगियों की मदद से भोजन एकत्र कर बस्ती में भोजन की व्यवस्था करेंगी।

इस दौरान प्रियंका ने कहा कि, मेरा सभी लोगों से निवेदन है कि, सभी लोग एक साथ कदम मिलाकर चलिए और इस संकट की घड़ी में गरीब, मजबूर व बेसहारा लोगों की मदद करें। ताकि हम सब लोग मिलकर भूख से बिलख रहे बच्चों को भोजन उपलब्ध करवा पायें। साथ ही प्रियंका ने अपने सहयोगियों से भी अपील की कि, अगर आप सब साथ है तो आप लोग जो भी आवश्यक सामग्री देना चाहते है। वो मुझे कॉल करके बताएं।

हम वो सामग्री कलेक्ट करके उन गरीब परिवारों को देकर आएंगे। यदि आप भी साथ चलना चाहते हैं तो हमारे साथ जगह-जगह जाकर ये शुभ कार्य अपने हाथों से करें। ताकि कोई भी परिवार इस संकट की घड़ी में भुखा उठे तो पर सोए नहीं। अपनी बहन, बेटी, दोस्त जो आपके अधिवक्ता परिवार की सदस्य है, की इस छोटी सी पहल में मदद करने की कृपा करें। इससे उन परिवारों के चेहरे पर खुशी भी आएगी और अधिवक्ता परिवार का भी मान बढ़े। सभी से अनुरोध है कि, आप भी अपनी भागीदारी देकर इस शुभ कार्य को आगे बढ़ाये।

प्रियंका की इस अपील पर कुछ जिम्मेदार लोगों ने इस मुहिम में उनका साथ दिया और भोजन सामग्री (कच्चा राशन) चावल, दाल व अन्य जरूरी सामान उस क्षेत्र में वितरित करने के लिए दिया। बता दें कि, आज नेहरू कॉलोनी, फवारा चौक के निकट 6 नम्बर पुलिया स्तिथ गुलाब बस्ती में भोजन वितरित किया गया। जिसे देख बस्ती के बच्चों व परिवारों के चेहरे खुशी से खिल उठें। इसी क्रम में कल दिनांक- 07/04/20 यानी मंगलवार को दीप नगर में भोजन वितरित किया गया।

अतः हमारी पाठकों से अपील है कि, यदि आप देहरादून क्षेत्र में रहते है तो इन क्षेत्रों में मजबूर परिवारों की मदद जरूर करें।