अब प्रशासन के माध्यम से राशन, खाद्यान्न, बंटवा कर वाहवाही लूटने का काम करेगी त्रिवेन्द्र सरकार

अब प्रशासन के माध्यम से राशन, खाद्यान्न, बंटवा कर वाहवाही लूटने का काम करेगी त्रिवेन्द्र सरकार

 

देहरादून। त्रिवेन्द्र सरकार द्वारा यह आदेश किया गया कि, राशन, खाद्यान्न, खाने का सामान आदि संबंधित थानों से बटवाये जाए, कोई भी संस्था खुद से नहीं बांटेगी। जिस पर आम आदमी पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता रविन्द्र सिंह आनन्द ने सवाल उठाते हुए कहा कि, सरकार आम जनता में राशन, खाद्यान्न पुलिस के माध्यम से वितरित करवाकर यह संदेश देना चाहती है कि, यह सब सरकार द्वारा उपलब्ध कराया जा रहा है।

रविन्द्र आनंद, प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी
                    रविन्द्र आनंद, प्रदेश प्रवक्ता आम आदमी पार्टी

रविन्द्र ने यह भी कहा कि, सरकार द्वारा मुफ्त की मशरूम केवल उस क्षेत्रों में बंटवाई गई जहां-जहां भाजपा के पार्षद हैं। साथ ही ऐसी मुफ्त की चीजों से भाजपा के कार्यकर्ता लाभ उठा रहे हैं। सरकार के द्वारा ऐसी आपातकालीन स्थिति में भी राजनीतिक लाभ उठाया जा रहा है।

एक तरफ जहां मोदी टिफन को पूरा प्रचार-प्रसार का माध्यम बना लिया है। वहीं दूसरी ओर निजी संस्थाओं द्वारा प्रदत खाद्यान्न आदि को प्रशासन के द्वारा बटवाकर यह दिखाना चाहती है कि, यह सरकार द्वारा किया जा रहा है। जिससे राजनीतिक लाभ लिया जा सके। उन्होंने यह भी कहा कि, नगर निगम द्वारा अभी तक वार्ड में सेनीटाइज नहीं किया गया है। जोकि सुरक्षा की दृष्टि से बहुत घातक सिद्ध हो सकता है।