दुःखद: प्रसिद्ध गढ़वाली अभिनेत्री का निधन

अभिनेत्री रीना रावत (फ़ाइल फ़ोटो)

प्रसिद्ध गढ़वाली अभिनेत्री का निधन

 

देहरादून। “पुष्पा छोरी पौड़ी खाला की, लुगदी छै तु बड़ि कमाला की”, गढवाली गीत में अपने अभिनय से धूम मचाने वाली अभिनेत्री रीना रावत की आज हृदय गति रुकने से मौत हो गई। इस खबर से गढ़वाल समेत पूरे उत्तराखंड प्रदेश में शोक की लहर है।

गढ़वाली गायक गजेंद्र राणा का फेसबुक पोस्ट
                    गढ़वाली गायक गजेंद्र राणा का फेसबुक पोस्ट

बता दें कि, एक खबर की सूचना गढ़वाली गायक गजेंद्र राणा ने अपने सोशल मीडिया पर जारी की है। उन्होंने लिखा है कि, बड़े दुख के साथ सूचित करना पड़ रहा है कि, उत्तराखंड की प्रसिद्ध अभिनेत्री रीना रावत (पुष्पा छोरी) की हृदय गति रुकने से मृत्यु हो गई है। रीना रावत जी ने मेरे गीत पुष्पा छोरी पौड़ीखाल की गीत में बहुत सुन्दर अभिनय किया था। भगवान उनकी आत्मा को शांति दे।