Exclusive: माँ-बेटी ने दिया एक साथ, एक ही दिन, एक ही अस्पताल में बच्चों को जन्म

माँ-बेटी ने दिया एक साथ, एक ही दिन, एक ही अस्पताल में बच्चों को जन्म

 

देहरादून। आजकल के लाइफस्टाइल के हिसाब से महिलाएं ज्यादा उम्र में ही बच्चा पैदा करना पसंद करती है। लेकिन कभी-कभी ऐसा कुछ भी हो जाता है जो दिन दुनिया भर में विचित्र होता है। एक ऐसा मंजर जब मां और बेटी एक साथ गर्भवती हो जाएं तो कैसा लगता होगा? एक ऐसा ही अनोखा प्रकरण प्रकाश में आया है। जहां मां और बेटी ने एक साथ अपने-अपने बच्चों को जन्म दिया है।

 

बता दें कि, ये मामला तुर्की का है। जहां एक 42 साल की मां और उसकी 21 साल की बेटी ने एक ही समय में बच्चों को जन्म दिया। खबर के अनुसार 42 वर्षीय फातमा नाम की महिला ने अपनी बेटी के साथ तुर्की के एक हॉस्पिटल में बेटे को जन्म दिया है। दोनों की ही डिलीवरी सिजेरियन ऑपरेशन से हुई है। डाक्टर खुद यह मानते हैं कि, उन्होनें पहली बार ऐसा केस देखा है। फातमा सीरिया की रहने वाली है लेकिन गृहयुध के कारण सीरिया से तुर्की आई थी।

 

बच्चों के नाम तुर्की के राष्ट्रपति रेचप तैयप एर्दोआन के नाम पर तैयप और रिसेप रखें हैं। फातमा और उसकी बेटी को एक साथ ही पता चला कि, वो गर्भवती हैं। जिसके बाद वो एक दूसरे का ख्याल रखने लगी। लेकिन हैरान करने की बात तो यह है कि, इन दोनों की डिलीवरी भी एक ही दिन एक ही समय हुई। जबकि हॉस्पिटल के लोगों को इन बच्चों के पिता के बारे में कोई जानकारी नहीं है।