मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 40 बेड का अस्पताल बना शो पीस, मरीज भी आने से कतराते लगे

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र में 40 बेड का अस्पताल बना शो पीस, मरीज भी आने से कतराते लगे

 

पौड़ी गढ़वाल। उत्तराखंड के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र सिंह रावत के गृह क्षेत्र सतपुली में जो कि 500 गांव का मुख्य बाजार है। जहां बैंक, थाना, तहसील एवं अन्य कई विभागों के कार्यलय भी मौजूद है। जिस कारण से रोजाना सैकड़ो लोग आवाजाही करते हैं।

 

बताना जरूरी होगा कि, स्वास्थ्य सेवा की जो फ़ोटो में आप बड़ा अस्पताल देख रहे हैं। ये सतपुली का सरकारी अस्पताल है। यहाँ पर मरीज नहीं आते क्योकि, यह अस्पताल 40 बेड का है व दो डॉक्टरों के भरोसे धक्का मारकर चल रहा है। जिसमें से एक डॉ दांतो की है, व एक आयुर्वेदिक डॉ है।

अस्पताल की प्रसासनिक अधिकारी डॉ सुनिध का कहना है कि, यहाँ पर सुविधाओं का अभाव है। जिससे यहाँ पर मरीज नहीं आते। यहाँ अस्पताल तो बड़ा है पर ना एक्सरे मसीन है न पैथोलॉजी लैब और न ही टेक्नीशियन है।

 

मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के लोग स्वास्थ्य सेवाओं के लिये हंस फाउंडेशन चमोली सैण पर ही निर्भर है। अब सोचने वाली बात यह है कि, जब मुख्यमंत्री के गृह क्षेत्र के अस्पताल की ये हालात है तो पूरे प्रदेश के बाकी अस्पतालों की क्या होगी? ये आप सहज ही अंदाजा लगा सकते हैं।