भगवा रक्षा दल की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

भगवा रक्षा दल की प्रदेश कार्यकारिणी का गठन

 

– कुमाऊँ मंडल अध्यक्ष पद पर पंत की नियुक्ति

देहरादून। आज दिनांक: 25/01/20 दिन शनिवार को भगवा रक्षा दल के प्रभारी उत्तर प्रदेश एवं प्रदेश अध्यक्ष उत्तराखंड सचिन दीक्षित ने हरीश पंत को कुमाऊं मंडल अध्यक्ष पद नियुक्त किया।

बता दें कि, अध्यक्ष सचिन दीक्षित ने उत्तराखंड प्रदेश की नई कार्यकारिणी का गठन करते हुए हरीश पंत को कुमाऊं मंडल का नया अध्यक्ष नियुक्त किया है। इस अवसर पर दीक्षित ने कहा कि, भगवा रक्षा दल की उत्तराखंड प्रदेश की कार्यकारिणी भंग कर दी गई थी, जिसके बाद अब नए चेहरों को संगठन में काम करने का अवसर दिया जाएगा। जो उत्तराखंड प्रदेश हित में कार्य करने के लिए इच्छुक है, सिर्फ वही लोग भगवा रक्षा दल की सदस्यता ग्रहण करेंगे।

संगठन अध्यक्ष ने यह भी कहा कि, अन्य कार्यकारिणी का गठन शीघ्र ही किया जाएगा। क्योंकि आगामी सप्ताह से उत्तर प्रदेश का दौरा करते हुए वहां की कार्यकारिणी का विस्तार किया जाएगा। इसी क्रम में उत्तराखंड के प्रदेश मीडिया प्रभारी पंकज कपूर ने कुमाऊं मंडल अध्यक्ष को आदेशित करते हुए कहा कि, 1 माह के अंदर कुमाऊं मंडल में भगवा रक्षा दल की कार्यकारिणी का विस्तार करके प्रदेश कार्यकारिणी को अवगत कराएं।

नवनियुक्त कुमाऊं मंडल अध्यक्ष हरीश पंत ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी के लोगों का आभार व्यक्त करते हुए महिला प्रकोष्ठ की प्रदेश अध्यक्ष अर्चना शर्मा एवं प्रदेश अध्यक्ष सचिन दीक्षित का धन्यवाद किया। साथ ही भरोसा दिलाया कि, वह संगठन की रीति-नीति से जनमानस को अवगत कराएंगे व जनता जनार्दन के लिए पूर्व की भांति निष्ठा ईमानदारी के साथ कार्य करते हुए हिंदुत्व को मजबूत करने का काम करेंगे।