Exclusive: वाहन दुर्घटना में चोटिल होने से बचे भाजपा सांसद

वाहन दुर्घटना में चोटिल होने से बचे भाजपा सांसद

 

देहरादून। आज दिनांक- 26/12/19 दिन गुरुवार को भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष एवं नैनीताल लोकसभा से सांसद अजय भट्ट एक वाहन दुर्घटना में बाल-बाल बच गए। दरअसल आज-कल अत्यधिक ठंड की वजह से पाले के कारण सड़कों पर फिसलन बनी हुई है।

                 भाजपा सांसद अजय भट्ट की दुर्घटनाग्रस्त कार

बताते चलें कि, दुर्घटना का कारण आज पदमपुरी में पाले की वजह से अजय भट्ट का वाहन अचानक रपट गया, जिससे उनके आगे-पीछे चल रहे वाहन आपस में ही टकरा गए। हालांकि गनीमत यह रही कि, उन्हें कोई चोट नहीं आई। बाद में अजय भट्ट को एक अन्य वाहन से गंतव्य की ओर रवाना किया गया।