भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उनियाल का जनता ने किया भव्य स्वागत

भाजपा के नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष उनियाल का जनता ने किया भव्य स्वागत

 

रिपोर्ट- शम्भू प्रसाद….
रुद्रप्रयाग। जिले के उखीमठ मंडल के समस्त पदाधिकारियो एवं समस्त मंडल के सभी बूथ अध्यक्षों और सैकड़ों कार्यकर्ताओं के द्वारा आज बीजेपी से नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष दिनेश उनियाल का भव्य तरीके से स्वगात किया गया। बीजेपी के कार्यकर्ताओं द्वारा प्राथमिक विद्यालय से मुख्य बाजार होते हुए ढोल नगाड़ों के साथ स्वगात किया गया।

जिसके बाद जिला अध्यक्ष भाजपा उनियाल द्वारा समस्त कार्यकर्ताओं का स्वगात हेतु धन्यवाद ज्ञापित किया गया। इस अवसर पर मण्डल अध्यक्ष ऊखीमठ गजपाल सिंह रावत द्वारा विचार व्यक्त करते हुए नवनिर्वाचित जिला अध्यक्ष का समस्त कार्यकर्ताओं की ओर से स्वागत किया गया। साथ ही नगर पंचायत ऊखीमठ के अध्यक्ष विजय राणा ने नवनिर्वाचित अध्यक्ष का फूल माला से स्वागत किया। साथ ही शेर्ष नेतृत्व भाजपा संगठन का आभार प्रकट किया।

 

इस अवसर पर मुख्य अथिति दिनेश उनियाल के साथ-साथ कार्यक्रम में मंडल अध्यक्ष गजपाल सिंह रावत, नगर पंचायत अध्यक्ष विजय राणा, मण्डल अध्यक्ष गुप्तकाशी विनोद देवशाली, मण्डल महामंत्री चंद्रमोहन उखियाल, आचार्य घनानन्द मैठाणी, डॉ किमोठी आदि उपस्थित थे।