उत्तराखण्ड कांग्रेस ने नागरिक संशोधन बिल का विरोध करते हुए फूंका मोदी सरकार का पुतला

उत्तराखण्ड कांग्रेस ने नागरिक संशोधन बिल का विरोध करते हुए फूंका मोदी सरकार का पुतला

 

– सरकार देश में धर्म के नाम पर नफरत फैला अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का कर रही प्रयास

– नागरिक संशोधन बिल देश के संविधान पर चोट

देहरादून। संसद के निचले सदन से बहुमत के बल पर पारित नागरिक संशोधन बिल डॉ अम्बेडकर के द्वारा निर्मित संविधान की मूल भावना पर जबरदस्त प्रहार है, फासिस्टवादी भाजपा की मोदी सरकार का। आज दिनांक- 11/12/19 दिन बुधवार को कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह ने प्रदेश कांग्रेस मुख्यालय में एकत्रित कांग्रेस कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए कहा कि, कांग्रेस पार्टी इस बिल का पुरजोर विरोध संसद के दोनों सदनों व सड़क पर उतर कर करेगी।

 

कांग्रेस अध्यक्ष प्रीतम ने यह भी कहा कि, भारत की सबसे बड़ी ताकत अनेकता में एकता का सिद्धांत है, और आज की सरकार उस सिद्धांत को नष्ट-भ्रष्ट करने पर तुली है। इस अवसर पर पूर्व मंत्री राम सिंह सैनी ने कहा कि, मोदी सरकार देश में धर्म के नाम पर केवल नफरत फैला कर अपनी विफलताओं पर पर्दा डालने का काम कर रही है। कांग्रेस उपाध्यक्ष धस्माना ने भी संसद में बहुमत के बल पर जिस कानून को बनाने का काम बीजेपी कर रही है, उससे देश के संविधान का वो चरित्र ही समाप्त हो जाएगा।

नागरिक संशोधन बिल के विरोध में कांग्रेस ने फूंका मोदी सरकार का पुतला

जिसमें देश के हर नागरिक को उसके धर्म को मानने की स्वतंत्रता संविधान देता है। उन्होंने भारत के संविधान में कहीं भी हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई, जैन या बौद्ध शब्द नहीं है। भाजपा एक सोची समझी साजिश के तहत नया कानून बना कर भारत के संविधान के धर्मनिरपेक्ष चरित्र पर धब्बा लगाने का काम करना चाह रही है। संबोधन के पश्चात पार्टी कार्यकर्ताओं ने प्रीतम सिंह के नेतृत्व में कांग्रेस मुख्यालय से जुलूस निकाल कर राजपुर रोड पर प्रदर्शन करने के साथ ही मोदी सरकार का पुतला भी दहन किया।

पुतला दहन करने वालों में कांग्रेस के प्रदेश अध्यक्ष प्रीतम सिंह, प्रदेश उपाध्यक्ष सूर्यकांत धस्माना, पूर्व जिला पंचायत अध्यक्ष चमन सिंह, प्रदेश महामंत्री नवीन जोशी, सुरेन्द्र सिंह रांगड़, गोदावरी थापली, महानगर अध्यक्ष लालचन्द शर्मा, पूर्व विधायक गणेश गोदियाल, राजकुमार, प्रदेश प्रवक्ता डाॅ०आरपी रतूड़ी, गरिमा दसौनी, प्रभुलाल बहुगुणा, पीसीसी सदस्य राजेश शर्मा, राजेश चमोली, कुल्दीप चौधरी, यशपाल सिंह चैहान, पार्षद नीनू सहगल, सुमित्रा ध्यानी, महानगर प्रवक्ता डाॅ० प्रतिमा सिंह, प्रदेश सचिव राजेश पाण्डे, भरत शर्मा, दीप बोहरा, सुनित सिंह राठौर, डाॅ० प्रदीप जोषी,

ताहिर अली, आनन्द बहुगुणा, पूर्व नेताप्रतिपक्ष नगर निगम नीनू सहगल, एहताद खान, सुमित्रा ध्यानी, अर्जुन सोनकर, मुकीम अहमद, सागर लाम्बा, मीना बिष्ट, महानगर महिला अध्यक्ष कमलेश रमन, पुष्पा पंवार, चन्द्रकला नेगी, देविका रानी, अरूण शर्मा, अशोक वर्मा, जगदीश धीमान, अनूप कपूर, रविन्द्र खरोला, लेखराज अग्रवाल, सुलेमान अली, धर्म सोनकर, अमनदीप, मधुसूदन सुन्द्रियाल, दिव्यांश जोशी, अनिल नेगी, आशीष रतूड़ी, मोहन काला, सुनित सिंह राठौर, किशन कुमार, राजेन्द्रसिंह चौहान, सुनील बिष्ट, राजकुमार यादव, किशन पाल, सावित्री थापा, इन्दू सिंह, संतोश सैनी, कमला रावत, अनुराधा, रामप्यारी, रेखा ढींगरा, निहाल सिंह आदि मुख्य रूप से उपस्थित थे।