गजब: अब करेंगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सरकार के खिलाफ धरना

अब करेंगी आंगनवाड़ी कार्यकर्ती सरकार के खिलाफ धरना

 

– आंगनवाड़ी कार्यकर्ती ने एसडी के माध्यम से सौंपा सरकार को ज्ञापन….

रुद्रप्रयाग। उत्तराखंड में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती अपनी समस्याओं के लिए लंबे समय से सरकार से लड़ती आ रही है। जिसके बाद भी राज्य सरकार आंगनवाड़ी कार्यकर्ती की समस्यों पर ध्यान नही दे रहे है। वहीं आज फिर से आंगनबाड़ी कार्यकर्ती द्वारा ऊखीमठ तहसील में उपजिलाधिकारी के माध्यम से मुख्यमंत्री को ज्ञापन सौंपा गया है।

बता दें कि, अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती ने ज्ञापन सौंपा है। जिसमें कम्युनिस्ट पार्टी के जिला अध्यक्ष रघु राम सेमवाल ने भी आंगनबाड़ी कार्यकर्ती का साथ देते हुए कहा कि, आंगनबाड़ी कार्यकर्ती लगातार अपनी ड्यूटी संभालती रही है। लेकिन अभी तक उन्हें राज्य कर्मचारी का दर्जा नही मिला है। जो सरकार के लिए शर्म की बात है।

 

इसी क्रम में आंगनवाड़ी कार्यकर्ती रोशनी नोटियाल ने बताया कि, आज एक बार फिर आंगनबाड़ी कार्यकर्ती अपनी मांगों को लेकर तहसील परिषद में पहुँची है। उन्होंने बताया कि, वो अपनी 6 सूत्रीय मांगों को लेकर सूबे के मुख्यमंत्री को जिलाधिकारी के माध्यम से ज्ञापन सौंपा रहे है। साथ ही उन्होंने सरकार को चेताते हुए बताया कि, अगर सरकार उनकी नही सुनेगी तो आने वाले समय में आंगनबाड़ी कार्यकर्ती सरकार के खिलाफ धरना करेंगी।