शर्मनाक: 65 वर्षीय सास के साथ जंगल में दामाद ने किया दुष्कर्म

65 वर्षीय सास के साथ जंगल में दामाद ने किया दुष्कर्म

 

 

देहरादून। हरदोई के कछौना क्षेत्र में एक युवक ने अपनी पत्नी की बुआ को घर छोड़ने के बहाने अपनी बाइक पर बैठा जबरन कस्बे से पांच किलो मीटर दूर जंगल ले गया। वहां व्यक्ति ने वृद्धा के साथ जबरन दुष्कर्म किया और मौके से फरार हो गया। वृद्धा किसी तरह एक कार चालक से लिफ्ट मांगकर थाने पहुंची। महिला ने पुलिस को घटना की पूरी जानकारी दी, जिस पर पुलिस ने तहरीर के आधार पर रिपोर्ट दर्ज कर ली है।

 

 

जानकारी देते हुए कोतवाल राय सिंह ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया है। कस्बा के स्टेशन मोहल्ला निवासी 65 वर्षीय महिला ने पुलिस को दी गई तहरीर में बताया कि, क्षेत्र के ग्राम हरदेवखेड़ा निवासी रामलखन पुत्र रामभरोसे के साथ उसके भाई की बेटी (भतीजी) की शादी हुई थी। बीते रविवार को देर शाम वृद्धा बाजार से घर लौट रही थी, तभी रास्ते में भतीजी का पति उसे मिल गया और घर छोड़ने के बहाने उसे अपने साथ बैठा ले गया।

 

 

पीड़ित वृद्धा ने पुलिस को तहरीर में यह भी बताया कि, भतीजी का पति उसे जबरन लखनऊ रोड पर कस्बे के पांच किलोमीटर दूर स्थित टुटियारा के जंगल में ले गया। जहां आरोपी ने उसके साथ जबरन दुष्कर्म किया और घटना को अंजाम देने के बाद आरोपी उसे वहां अकेला छोड़कर भाग निकला।

 

 

बताते चलें कि, किसी तरह से सड़क पर मुख्य मार्ग (सड़क) पर पहुंचकर महिला ने एक कार को रोका, कार चालक की मदद से पीड़िता कोतवाली पहुंची। पुलिस ने तहरीर के आधार पर आरोपी के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज की। कोतवाल राय सिंह ने बताया कि, आरोपी को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। अभी पीड़िता का मेडिकल कराया जा रहा है। साथ ही पुलिस अभी पूरे मामले की जांच कर रही है।