मुख्यमंत्री के आदेश से बड़ी मंत्री कौशिक की मुश्किलें

मुख्यमंत्री के आदेश से बड़ी मंत्री कौशिक की मुश्किलें

देहरादून। शिक्षा विभाग से प्रतिनियुक्ति पाने वाले शिक्षकों को झटका लग गया है। सूबे के मुख्यमंत्री त्रिवेन्द्र रावत ने शहरी विकास विभाग में प्रतिनियुक्ति पाने वाले शिक्षकों के आदेश को खारिज करने के लिए निर्देश दिए है।

 

बता दें कि, इसी के तहत शहरी विकास सचिव को भी मुख्यमंत्री ने निर्देश दिए हैं। साथ ही दो शिक्षकों को शहरी विकास विभाग में सहायक नगर आयुक्त बनाया गया था।

 

हाल ही में शिक्षकों की प्रतिनियुक्ति का मामला सुर्खियों में छाया रहा था। अब मुख्यमंत्री ने प्रतिनियुक्ति आदेश रद्द करने के निर्देश दिए हैं। इससे यह स्पष्ट हो गया है कि, मुख्यमंत्री केे आदेश के बाद सरकार के प्रवक्ता एवं कैबिनेट मंत्री मदन कौशिक को डंडा तो होना ही है।