Big Breaking: सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मंत्रियों के विभागों का आवंटन

सीएम योगी आदित्यनाथ ने किया मंत्रियों के विभागों का आवंटन

देहरादून। लखनऊ, उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने दिनांक- 22/08/19 दिन बृहस्पतिवार को मंत्रियों के विभागों का आवंटन कर दिया। बता दें कि, बीते बुधवार को योगी आदित्यनाथ ने पहली बार अपने मंत्रिमंडल का विस्तार किया था।

 

मंत्रियों को सौंपे गए विभाग:

उपमुख्यमंत्री केशव प्रसाद मौर्या को लोक निर्माण, खाद्य प्रसंस्करण, और मनोरंजन कर, सार्वजनिक उद्यम की जिम्मेवारी की गई है। उपमुख्यमंत्री दिनेश शर्मा को माध्यमिक शिक्षा, उच्च शिक्षा विज्ञान एवं प्रौद्योगिकी इलेक्ट्रॉनिक्स सूचना प्रौद्योगिकी की जिम्मेवारी सौंपी गई।सूर्य प्रताप शाही को कृषि, कृषि शिक्षा एवं कृषि अनुसंधान मिला है। सुरेश खन्ना को वित्त, संसदीय कार्य, चिकित्सा शिक्षा विभाग की जिम्मेवारी दी गई। जय प्रताप सिंह को चिकित्सा एवं स्वास्थ्य परिवार कल्याण तथा मातृ एवं शिशु कल्याण दिया गया।बृजेश पाठक विधायी, न्याय, ग्रामीण अभियंत्रण सेवा आदि विभाग मिले। लक्ष्मी नारायण चौधरी को पशुधन, दुग्ध विकास विभाग दिया गया। चेतन चौहान को सैनिक कल्याण होमगार्ड प्रांतीय रक्षक दल नागरिक सुरक्षा विभाग की जिम्मा दिया गया। राजेंद्र प्रताप सिंह उर्फ मोती सिंह को ग्राम विकास समग्र ग्राम विकास मिला है।सिद्धार्थ नाथ सिंह खादी एवं ग्रामोद्योग रेशम उद्योग वस्त्र उद्योग सूक्ष्म लघु एवं मध्यम उद्यम निर्यात प्रोत्साहन NRI निवेश प्रोत्साहन। आशुतोष टंडन को नगर विकास शहरी समग्र विकास नगरीय रोजगार एवं गरीबी उन्मूलन की जिम्मेवारी दी गई। नंद गोपाल नंदी को नागरिक उड्डयन, राजनीतिक पेंशन, अल्पसंख्यक कल्याण, मुस्लिम वक्फ, हज का जिम्मा सौंपा गया। महेंद्र सिंह को जल शक्ति विभाग। सुरेश राणा को गन्ना विकास, चीनी मील विभाग मील है। भूपेंद्र चौधरी को पंचायती राज का जिम्मा मिला है।अनिल राजभर पिछड़ा वर्ग कल्याण, दिव्यांगजन सशक्तिकरण मिला। रामनरेश अग्निहोत्री को आबकारी, मद्य निषेध की जिम्मेवारी मिली है। कमला रानी वरुण को प्राविधिक शिक्षा का जिम्मा दिया गया है।

स्वतंत्र प्रभार मंत्री बनाये गए:

उपेंद्र तिवारी स्वतंत्र प्रभार खेल विभाग। धर्म सिंह सैनी आयुष के साथ CM के साथ अटैच। स्वाति सिंह महिला कल्याण एवं बाल विकास। नीलकंठ तिवारी पर्यटन एवं धर्मार्थ। कपिल देव अग्रवाल व्यवसायिक शिक्षा। सतीश द्विवेदी बेसिक शिक्षा स्वतंत्र प्रभार। अशोक कटारिया परिवहन विभाग स्वतंत्र प्रभार। श्रीराम चौहान उद्यान एवं मंडी परिषद। रविंद्र जायसवाल स्वतंत्र प्रभार स्टाम्प विभाग

 

राज्यमंत्री बनाए गए व्यक्तियों की सूची:

गुलाब देवी राज्यमंत्री माध्यमिक शिक्षा। अनिल शर्मा वन राज्यमंत्री बनाए गए। धुन्नी सिंह खाद्य एवं रसद राज्यमंत्री। मन्नूलाल कोरी श्रम राज्यमंत्री। संदीप सिंह चिकित्सा शिक्षा एवं वित्त। सुरेश पासी गन्ना विकास राज्यमंत्री। बलदेव ओलख जलशक्ति राज्यमंत्री। गिरीश चंद्र यादव आवास राज्यमंत्री। अतुल गर्ग चिकित्सा एवं स्वास्थ्य राज्यमंत्री। महेश गुप्ता नगर विकास राज्यमंत्री ।आनंद स्वरूप शुक्ला संसदीयकार्य राज्यमंत्री। विजय कश्यप राजस्व राज्यमंत्री। गिरिराज धर्मेश समाज कल्याण राज्यमंत्री। लाखन राजपूत कृषि राज्यमंत्री। नीलिमा कठियार उच्च शिक्षा राज्यमंत्री।चौधरी उदयभान लघु उद्योग राज्यमंत्री। चंद्रिका उपाध्याय PWD राज्यमंत्री। रमाशंकर पटेल ऊर्जा राज्यमंत्री। अजीत सिंह पाल इलेक्ट्रॉनिक राज्यमंत्री बनाया गया है।