तीन तलाक बिल पास मुस्लिम महिलाओं ने मनाई खुशी

 

तीन तलाक बिल पास मुस्लिम महिलाओं ने मनाई खुशी……

समीम दुर्रानी, रामनगर (नैनीताल)
देहरादून। “मिशन मोदी” अगेन पीoएमo के अल्पसंख्यक मोर्चा के प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी का मुस्लिम महिलाओं द्वारा तीन तलाक बिल पास होने पर खुशी का इज़हार करते हुए मिष्ठान खिला व पुष्प गुच्छ भेंट कर भव्य स्वागत किया। साथ भी मिष्ठान वितरण भी किया गया।

 

प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी ने कहा कि, जो काम देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने मुस्लिम महिलाओं के लिए किया है, वो ऐतेहासिक है। उन्होंने यह भी कहा कि, 2014 में सरकार इस कानून को पास कराना चाहती थी, लेकिन राज्यसभा में संख्या कम होने के कारण बिल पास नही हो पाया था। समीम दुर्रानी ने कहा कि, दुनिया के 13 देश भी तीन तलाक पर सख्त कानून बना चुके हैं। लेकिन कुछ राजनीतिक दल भारत के इस कानून का कड़ा विरोध कर रहे थे। जिसमें वो कामियाब नही हो पाए थे।

 

साथ ही दुर्रानी ने सभी को संबोधित करते हुए कहा कि, अब लोकसभा और राज्य सभा में कानून पास होने के बाद मोदी सरकार ने मुस्लिम महिलाओं के मन में अपनी अलग पहचान बनाई है। सभी मुस्लिम महिलाएं मोदी सरकार की शुक्रगुज़ार है। जिन्होंने उनके हितों को बखूबी समझा है।

 

इस मुख्य कार्यक्रम में प्रदेश अध्यक्ष समीम दुर्रानी, उपाध्यक्ष सलीम अहमद, ग्राम प्रधान मोहम्मद ताहिर, ग्रामीण अध्यक्ष एस.लाल, उपाध्यक्ष मुजाहिद,खुर्शीद अहमद, मौ0 रमजानी, इकबाल हुसैन, मरदान शाह, दिलशाद शाह, जर्रार अहमद, शमीम अहमद, अली अहमद, जाकिर हुसैन, फरजाना जहाँ, अफसाना, नाजरीन जहाँ, रुखसार, नसीमा जहां, खुशनदि, हिना खातून, शाहिस्ता, अनवरी बी, समीमा जहाँ, गुलशन, बेबी खातून, समीना, रितु मेहरा, सन्तोष, आशा, भाग्यशाली, सिमा तिवारी, व भारी संख्या में मुस्लिम महिलाओं संग भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।