अपराध: हादसे ने लील ली चार जिन्दगी। एक को लगी गोली, तीन पर जहर का असर

हादसे ने लील ली चार जिन्दगी। एक को लगी गोली, तीन पर जहर का असर

रिपोर्ट- हर्षमणी उनियाल
घनसाली विधानसभा के कुण्डी गांव में उस वक्त हंगामा मच गया, जब पता चला कि, 4 युवको की मौत हो गयी है। इस घटना में एक व्यक्ति को गोली लगना बताया जा रहा है और अन्य तीन पर जहर का असर बताया जा रहा है। तीन युवकों के शव सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र बलेश्वर में रखे गए है, जबकि अन्य एक शव की तफ्तीश के लिए गांव में मौके पर बालगंगा लाटा तहसीलदार कुण्डी गांव गए है।

जानकारी देते हुए कुण्डी ग्राम प्रधान कुलदीप सिंह पंवार ने बताया कि, उन्हें उक्त घटना की जानकारी सुबह 4 बजे फ़ोन के माध्यम से हुई। वह उस समय ऋषिकेश में थे। ग्राम प्रधान ने बताया कि, चारो मृतक देर शाम शायद जंगल में गये थे।

घनसाली प्रशासन की टीम सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र तथा कुण्डी गांव में मौके पर मौजूद है।घनसाली उपजिलाधिकारी फेंचाराम द्वारा घटना की पुष्टि की गयी है। उन्होंने बताया कि, एक व्यक्ति की गोली लगने से मौत हुई है तथा अन्य तीन की मौत का कारण जहर बताया गया है। फिलहाल राजस्व कर्मी और पुलिस टीम मामले की जांच कर रही है।

मृतकों के नाम

● संतोष उम्र 22 वर्ष पुत्र दलेब सिंह
● अर्जुन उम्र 22 वर्ष पुत्र नयन सिंह
● पंकज उम्र 23 वर्ष पुत्र अब्बल सिंह
● सोबन सिंह उम्र 21 वर्ष पुत्र केसर सिंह।