कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के पहले दिन युवाओं ने दिखाया अपना दमखम। लगाई 1600 मी० की दौड़

कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली के पहले दिन युवाओं ने दिखाया अपना दमखम। लगाई 1600 मी० की दौड़

रिपोर्ट- मनोज नौडियाल
कोटद्वार। विक्टोरिया क्रॉस गबर सिंह कैंप कौड़िया कोटद्वार में आयोजित सेना भर्ती रैली रविवार से शुरू हो गयी है। रैली के पहले दिन में जिला उत्तरकाशी की तहसील पुरोला, मोरी, राजगडी, डूंडा, चिन्यालीसौड़, भटवाडी तथा बडकोट के युवाओं की भर्ती हुई। बताते चलें कि, 8 तहसील के 37 अभियर्थियों ने रजिट्रेशन किया। जिसमे से 2500 अभियर्थियों ने भाग लिया। उत्तरकाशी के युवाओं ने भर्ती में अपना खूब दमखम दिखाया। 2500 युवाओं ने भर्ती होने के लिए कैंप के दरबान सिंह स्टेडियम में 1600 मीटर की दौड़ लगाई।

इस दौरान अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी के निर्देशन में 150 के समूह में युवाओं को 1600 मीटर की दौड़ पूरी कर मैदान के चार चक्कर लगवाए गए। दौड़ पूरी करने वाले युवाओं का शारीरिक परीक्षण किया गया। भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपेयी ने बताया कि, सिविल प्रशासन के द्वारा भी कोविड-19 की जांच के लिए टीम गठित की गई है। सोशल डिस्टेंसिंग का पालन करते हुए भर्ती रैली कराई जा रही है।

इस अवसर पर भर्ती अधिकारी कर्नल विनीत बाजपाई सूबेदार, मेजर संजीव, उप जिलाधिकारी योगेश मेहरा, तहसीलदार विकास अवस्थी, कर्नल अनिल झारिया, कर्नल विजय राणा, लेफ्टिनेंट कर्नल नाथ बाबू, कोतवाली प्रभारी नरेंद्र सिंह बिष्ट, पुलिस अधीक्षक अनिल जोशी, योगेश चौधरी, संदीप अस्नावडे आदि मौजूद रहे।