बड़ी खबर: मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा। दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

मणिमाई मंदिर के पास दर्दनाक हादसा। दो की मौत, तीन की हालत गंभीर

डोईवाला। लच्छीवाला टोल प्लाजा से पहले मणिमाई मंदिर के पास बुधवार को एक दर्दनाक सड़क हादसा हो गया। हादसे में दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि तीन लोग गंभीर रूप से घायल बताए जा रहे हैं। दो अन्य लोगों को मामूली चोटें आई हैं।

जानकारी के अनुसार, वाहन में कुल सात लोग सवार थे। मणिमाई मंदिर के पास सड़क किनारे खड़े लोडर से वाहन की जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दो लोगों ने मौके पर ही दम तोड़ दिया।

हादसे के बाद मौके पर चीख-पुकार मच गई। गंभीर रूप से घायल तीन लोगों को उपचार के लिए अस्पताल भेजे जाने की जानकारी है। दो अन्य घायलों को भी प्राथमिक उपचार दिया जा रहा है।

हादसे की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और राहत-बचाव कार्य शुरू किया। दुर्घटना के कारणों की जांच की जा रही है।