उत्तराखण्ड संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा के आवेदन शुरू। जानिए पूरी प्रक्रिया, फीस और महत्वपूर्ण तिथियां
देहरादून। उत्तराखण्ड के राज्य विश्वविद्यालयों से संबद्ध सभी राजकीय, अशासकीय एवं स्ववित्तपोषित बी.एड. कॉलेजों में सत्र 2026-28 में प्रवेश के लिए उत्तराखण्ड राज्य संयुक्त बी.एड. प्रवेश परीक्षा-2026-27 का आयोजन 16 अगस्त 2026 को किया जाएगा। परीक्षा गढ़वाल और कुमाऊँ मंडल के विभिन्न परीक्षा केंद्रों पर आयोजित होगी।
बी.एड. प्रवेश के लिए ऑनलाइन आवेदन प्रक्रिया 24 जुलाई 2026 से शुरू हो गई है। अभ्यर्थी 7 अगस्त 2026 तक आवेदन कर सकते हैं।
महत्वपूर्ण तिथियां
- ऑनलाइन आवेदन प्रारम्भ: 24 जुलाई 2026
- आवेदन की अंतिम तिथि: 7 अगस्त 2026
- प्रवेश पत्र डाउनलोड: 11 से 15 अगस्त 2026
- प्रवेश परीक्षा: 16 अगस्त 2026
- उत्तरकुंजी जारी: 17 अगस्त 2026
- आपत्तियां दर्ज करने की तिथि: 18 से 20 अगस्त 2026
- संभावित परिणाम: 23 अगस्त 2026
- काउंसलिंग पंजीकरण: 25 से 28 अगस्त 2026
- संभावित काउंसलिंग: 1 सितंबर 2026
आवेदन शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस वर्ग
प्रवेश परीक्षा शुल्क: ₹1,675 - एससी / एसटी / दिव्यांग अभ्यर्थी
प्रवेश परीक्षा शुल्क: ₹1,150 - समर्थ पोर्टल पंजीकरण के लिए ₹50 अतिरिक्त देय होंगे।
काउंसलिंग शुल्क
- सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹785
- एससी / एसटी / दिव्यांग: ₹470
कुल शुल्क - सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹2,460 (प्रवेश परीक्षा + काउंसलिंग)
- एससी / एसटी / दिव्यांग: ₹1,620 (प्रवेश परीक्षा + काउंसलिंग)
प्रवेश परीक्षा शुल्क आवेदन के समय जमा किया जाएगा, जबकि काउंसलिंग शुल्क काउंसलिंग प्रक्रिया शुरू होने से पहले अलग से जमा करना होगा।
बी.एड. प्रवेश परीक्षा से संबंधित विस्तृत जानकारी एवं ऑनलाइन आवेदन समर्थ पोर्टल की आधिकारिक वेबसाइट से प्राप्त की जा सकती है:- https://ukentrance.samarth.edu.in


