उत्तराखंड चिकित्सा शिक्षा विभाग में बड़ा फेरबदल, 37 डॉक्टरों के तबादले
देहरादून। उत्तराखंड शासन ने चिकित्सा शिक्षा विभाग में कार्यरत संकाय सदस्यों के स्थानांतरण के आदेश जारी कर दिए हैं। यह कार्रवाई निदेशक, चिकित्सा शिक्षा निदेशालय के प्रस्ताव तथा उत्तराखंड लोक सेवकों के लिए वार्षिक स्थानांतरण अधिनियम, 2017 के तहत शासन स्तर पर गठित समिति की संस्तुति के आधार पर की गई है।
स्वास्थ्य सचिव विनय शंकर पांडे की ओर से जारी आदेश के अनुसार, स्थानांतरण अधिनियम, 2017 में निर्धारित प्रावधानों के अनुरूप संबंधित संकाय सदस्यों का स्थानांतरण उनके वर्तमान कार्यस्थल से आदेश में उल्लिखित नए कार्यस्थल पर किया गया है। संबंधित अधिकारियों को निर्देश दिए गए हैं कि स्थानांतरण आदेश का शीघ्र अनुपालन सुनिश्चित किया जाए।
स्थानांतरित अधिकारियों की सूची
- डॉ. सुमन कुमारी पाण्डेय – प्रोफेसर (बायोकैमिस्ट्री), राजकीय मेडिकल कॉलेज हरिद्वार से रुद्रपुर।
- डॉ. हेमन्त कुमार दत्त – एसोसिएट प्रोफेसर (फार्माकोलॉजी), अल्मोड़ा से रुद्रपुर।
- डॉ. राजीव कुमार सिंह – प्रोफेसर (जनरल सर्जरी), हल्द्वानी से रुद्रपुर।
- डॉ. शैलेन्द्र सिंह – प्रोफेसर (ऑर्थोपेडिक्स), अल्मोड़ा से रुद्रपुर।
- डॉ. उषा रावत – प्रोफेसर (स्त्री एवं प्रसूति रोग), अल्मोड़ा से रुद्रपुर।
- डॉ. आदित्य कुमार चौहान – एसोसिएट प्रोफेसर (एनेस्थिसियोलॉजी), अल्मोड़ा से रुद्रपुर।
- डॉ. वरुण प्रसाद – असिस्टेंट प्रोफेसर (एनेस्थिसियोलॉजी), श्रीनगर से रुद्रपुर।
- डॉ. जगदीश सिंह बिष्ट – एसोसिएट प्रोफेसर (साइकियाट्री), देहरादून से रुद्रपुर।
- डॉ. दीपा टंड्या – प्रोफेसर (एनाटॉमी), हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. उषा जोशी राणा – प्रोफेसर (पैथोलॉजी), हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. उमेश कुमार – प्रोफेसर (माइक्रोबायोलॉजी), हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. भावना श्रीवास्तव – प्रोफेसर (फार्माकोलॉजी), हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. साधना अवस्थी – प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन), हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. दीन दयाल – एसोसिएट प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन), हरिद्वार से पिथौरागढ़।
- डॉ. सुभाष चन्द्र जोशी – प्रोफेसर (जनरल मेडिसिन), हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. ऋतु खखोलिया – प्रोफेसर (पीडियाट्रिक्स), हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. केदार साही – प्रोफेसर (जनरल सर्जरी), रुद्रपुर से पिथौरागढ़।
- डॉ. गोदावरी जोशी – प्रोफेसर (स्त्री एवं प्रसूति रोग), हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. गीता भण्डारी – प्रोफेसर (एनेस्थिसियोलॉजी), हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. सुनील – एसोसिएट प्रोफेसर (कम्युनिटी मेडिसिन), देहरादून से अल्मोड़ा।
- डॉ. पंकज सिंह – प्रोफेसर (ऑर्थोपेडिक्स), हल्द्वानी से अल्मोड़ा।
- डॉ. सुशील आशा – प्रोफेसर (ऑप्थैल्मोलॉजी), देहरादून से अल्मोड़ा।
- डॉ. वन्दना बिष्ट – प्रोफेसर (स्त्री एवं प्रसूति रोग), देहरादून से अल्मोड़ा।
- डॉ. नीतिन जोशी – एसोसिएट प्रोफेसर (फिजिकल मेडिसिन एवं रिहैबिलिटेशन), हल्द्वानी से अल्मोड़ा।
- डॉ. सौरभ अग्रवाल – प्रोफेसर (स्किन एवं वीडी), हल्द्वानी से अल्मोड़ा।
- डॉ. अनुराग अग्रवाल – प्रोफेसर (टीबी एवं चेस्ट), देहरादून से श्रीनगर।
- डॉ. नीरज कुमार – प्रोफेसर (फॉरेंसिक मेडिसिन), देहरादून से श्रीनगर।
- डॉ. दया कृष्ण – प्रोफेसर (ऑर्थोपेडिक्स), श्रीनगर से हल्द्वानी।
- डॉ. भारत भूषण – प्रोफेसर (डेंटिस्ट्री), अल्मोड़ा से हल्द्वानी।
- डॉ. सुभाष दास गुप्ता – प्रोफेसर (ऑप्थैल्मोलॉजी), अल्मोड़ा से देहरादून।
- डॉ. चित्रा जोशी – प्रोफेसर (स्त्री एवं प्रसूति रोग), हल्द्वानी से देहरादून।
- डॉ. अमित कुमार सिंह – प्रोफेसर (पीडियाट्रिक्स), अल्मोड़ा से हरिद्वार।
- डॉ. अजय विक्रम सिंह – प्रोफेसर (एनेस्थिसियोलॉजी), श्रीनगर से हरिद्वार।
- डॉ. नरेश – ईएनएमओ, देहरादून से हरिद्वार।
- डॉ. राजीव श्रीवास्तव – कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, हल्द्वानी से रुद्रपुर।
- डॉ. अतुल सक्सेना – कैजुअल्टी मेडिकल ऑफिसर, हल्द्वानी से पिथौरागढ़।
- डॉ. मोहित गोयल – प्रोफेसर (जनरल सर्जरी), हरिद्वार से देहरादून।
आदेश में यह भी स्पष्ट किया गया है कि स्थानांतरित संकाय सदस्य नियमानुसार अनुमन्य ज्वाइनिंग टाइम का उपयोग नए तैनाती स्थल पर कार्यभार ग्रहण करने के बाद ही कर सकेंगे।
साथ ही, बिना अनुमति अवकाश स्वीकृत नहीं किया जाएगा तथा समय पर कार्यभार ग्रहण न करने पर उत्तराखंड स्थानांतरण अधिनियम, 2017 की धारा-24 के तहत कार्रवाई की जाएगी।
