देहरादून में राष्ट्रपति मुर्मू का दौरा, 12 जून को कई मार्गों पर ट्रैफिक डायवर्जन लागू
देहरादून। भारतीय सैन्य अकादमी (IMA) में 13 जून को होने वाली प्रतिष्ठित पासिंग आउट परेड के लिए तैयारियां अंतिम चरण में हैं। इस समारोह में भारत की राष्ट्रपति Droupadi Murmu मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगी।
राष्ट्रपति के देहरादून दौरे को देखते हुए पुलिस और प्रशासन ने व्यापक सुरक्षा इंतजाम किए हैं। पूरे कार्यक्रम क्षेत्र और आसपास के हवाई क्षेत्र को नो-ड्रोन जोन घोषित कर दिया गया है, जबकि 12 जून के लिए विशेष ट्रैफिक एडवाइजरी भी जारी की गई है।
सुरक्षा व्यवस्था के लिए हाई अलर्ट
एसएसपी देहरादून ने बताया कि राष्ट्रपति के भ्रमण और प्रवास कार्यक्रम को देखते हुए जिले में सुरक्षा के कड़े इंतजाम किए गए हैं। भारी पुलिस बल की तैनाती के साथ सभी थाना प्रभारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में होटल, लॉज, धर्मशाला, बस अड्डों और रेलवे स्टेशनों पर लगातार चेकिंग अभियान चलाने के निर्देश दिए गए हैं।
सुरक्षा एजेंसियां बाहरी और संदिग्ध व्यक्तियों के सत्यापन पर विशेष ध्यान दे रही हैं। इसके अलावा कार्यक्रम स्थल के आसपास किसी भी प्रकार के निजी या व्यावसायिक ड्रोन उड़ाने पर पूर्ण प्रतिबंध रहेगा।
12 जून को लागू रहेगा ट्रैफिक डायवर्जन
राष्ट्रपति के आगमन और वीवीआईपी मूवमेंट के चलते 12 जून को कई प्रमुख मार्गों पर यातायात डायवर्ट किया जाएगा।
ऋषिकेश से देहरादून आने वाले वाहन
- रानीपोखरी-भोगपुर से थानो रोड होते हुए।
06 नंबर पुलिया, सहस्रधारा क्रॉसिंग और सर्वे चौक के रास्ते शहर में प्रवेश।
ऋषिकेश से मसूरी जाने वाले वाहन
- रानीपोखरी-भोगपुर, थानो रोड, 06 नंबर पुलिया। सहस्रधारा क्रॉसिंग, आईटी पार्क और साईं मंदिर मार्ग से मसूरी की ओर भेजे जाएंगे।
हरिद्वार से देहरादून आने वाले वाहन
- भानियावाला फ्लाईओवर सर्विस लेन।
डोईवाला चौक, दूधली मार्ग और कारगी चौक के रास्ते शहर में प्रवेश।
हरिद्वार से मसूरी जाने वाले वाहन
- डोईवाला चौक से दूधली मार्ग।
कारगी चौक, आईएसबीटी, शिमला बाईपास, जीएमएस रोड, कैंट और अनारवाला मार्ग से मसूरी की ओर।
देहरादून से ऋषिकेश-हरिद्वार जाने वाले वाहन
- कारगी चौक से दूधली मार्ग।
डोईवाला चौक, भानियावाला सर्विस लेन, लालतप्पड़ और नेपाली फार्म तिराहे के रास्ते।
मसूरी से ऋषिकेश-हरिद्वार जाने वाले वाहन
- कुठाल गेट, ओल्ड मसूरी रोड।
साईं मंदिर, काठ बंगला पुल, किरशाली चौक, आईटी पार्क, सहस्रधारा क्रॉसिंग और थानो रोड से अपने गंतव्य की ओर जाएंगे।
ये रहेंगे प्रमुख डायवर्जन पॉइंट
- भोगपुर तिराहा (रानीपोखरी)
- कारगी चौक
- सहस्रधारा क्रॉसिंग
- भानियावाला फ्लाईओवर
- शिमला बाईपास चौक
- साईं मंदिर (राजपुर रोड)
- डोईवाला थाना से 100 मीटर आगे दूधली रोड
जनता से अपील
पुलिस प्रशासन ने नागरिकों से अपील की है कि वे 12 जून को यात्रा से पहले ट्रैफिक डायवर्जन की जानकारी अवश्य लें और वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें, ताकि वीवीआईपी मूवमेंट के दौरान अनावश्यक जाम और असुविधा से बचा जा सके।
IMA पासिंग आउट परेड को देखते हुए सुरक्षा एजेंसियां पूरी तरह सतर्क हैं और पूरे जिले में हाई अलर्ट जारी किया गया है।


