उत्तराखंड ब्रेकिंग: आज कोरोना के उधमसिंह नगर, टिहरी, देहरादून और नैनीताल से सर्वाधिक मामले। अब तक स्वस्थ 1721

आज कोरोना के उधमसिंह नगर, टिहरी, देहरादून और नैनीताल से सर्वाधिक मामले। अब तक स्वस्थ 1721

देहरादून। प्रदेश में कोरोना संक्रमितों का आंकड़ा लगातार बढ़ता जा रहा है। आज प्रदेशभर से कुल 88 मामले सामने आए हैं। जहां दोपहर तक कोरोना के कुल 33 मामले थे, उसके बाद शाम जारी हेल्थ बुलेटिन में 55 मामले और बढ़ गए है। बता दें कि, आज सबसे ज्यादा सर्वाधिक मामले उधमसिंह नगर से आये है।आज उधमसिंह नगर जनपद से 26 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। इसके अलावा टिहरी में 17 नए संक्रमित पाए गए है। देहरादून से 19 लोगों में संक्रमण की पुष्टि हुई है। जिसमें 07 लोगों के सेम्पल रिपोर्ट प्राइवेट लैब में पॉजिटिव आये है। पौड़ी से 09, नैनीताल से 07, हरिद्वार से 06, बागेश्वर से 05, साथ ही पिथौरागढ़ और चम्पावत से एक-एक मामला सामने आया है।इस प्रकार से आज प्रदेश में कुल संक्रमितों का आंकड़ा 2623 हो गया है। जिसमें से 1721 लोग अब तक स्वस्थ होकर घर को लौट चुके है। साथ ही अब तक विभिन्न बीमारियों के चलते 35 लोगों की मौत हो चुकी है, और 17 लोग अन्य राज्यों की ओर माइग्रेट कर चुके है।