UKPSC ने जारी की अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 की संशोधित उत्तर कुंजी, ऐसे करें चेक
देहरादून। उत्तराखंड लोक सेवा आयोग ने अपर निजी सचिव परीक्षा-2024 के द्वितीय चरण की सामान्य अध्ययन लिखित परीक्षा की संशोधित उत्तर कुंजी (Amended Answer Key) जारी कर दी है।
आयोग ने अभ्यर्थियों से प्राप्त आपत्तियों और विषय विशेषज्ञों की समीक्षा के बाद यह संशोधित उत्तर कुंजी जारी की है।
आयोग के अनुसार 14 मार्च 2026 को आयोजित परीक्षा की औपबंधिक उत्तर कुंजी पहले 1 अप्रैल 2026 को जारी की गई थी। इसके बाद अभ्यर्थियों से प्रश्नों और उत्तर विकल्पों को लेकर आपत्तियां मांगी गई थीं। विषय विशेषज्ञों द्वारा आपत्तियों की जांच के बाद उत्तर कुंजी में संशोधन किया गया है।
अभ्यर्थी आयोग की आधिकारिक वेबसाइट
http://psc.uk.gov.in पर जाकर संशोधित उत्तर कुंजी देख सकते हैं।
ऐसे करें Answer Key चेक
- सबसे पहले आयोग की आधिकारिक वेबसाइट खोलें।
- होमपेज पर “Latest Updates” या “Notifications” सेक्शन में जाएं।
- “APS Exam-2024 Amended Answer Key” लिंक पर क्लिक करें।
- Answer Key PDF स्क्रीन पर खुल जाएगी।
- अभ्यर्थी इसे डाउनलोड कर अपने उत्तरों का मिलान कर सकते हैं।
आयोग ने कहा है कि यदि किसी अभ्यर्थी को संशोधित उत्तर कुंजी के संबंध में कोई प्रत्यावेदन प्रस्तुत करना है तो वह वेबसाइट पर जारी विस्तृत विज्ञप्ति का अवलोकन अवश्य करें।

