ट्रैफिक अलर्ट: पीएम मोदी के दौरे पर 14 अप्रैल को रूट डायवर्जन, यात्रा से पहले देखें प्लान

पीएम मोदी के दौरे पर 14 अप्रैल को रूट डायवर्जन, यात्रा से पहले देखें प्लान

देहरादून। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 14 अप्रैल के प्रस्तावित दौरे को लेकर देहरादून में व्यापक ट्रैफिक डायवर्जन और विशेष यातायात व्यवस्था लागू की गई है। प्रधानमंत्री दिल्ली-देहरादून एक्सप्रेसवे का लोकार्पण करेंगे और गढ़ी कैंट स्थित जसवंत ग्राउंड में जनसभा को संबोधित करेंगे।

कार्यक्रम के साथ-साथ मानव श्रृंखला आयोजन को देखते हुए देहरादून पुलिस ने विस्तृत ट्रैफिक प्लान जारी किया है।
कार्यक्रम में शामिल होने वाले वाहनों के लिए रूट प्लान

कुमाऊं, हरिद्वार, ऋषिकेश, डोईवाला, धर्मपुर और ISBT से आने वाली बसें

  • रिस्पना पुल → आराघर चौक → दर्शन लाल चौक → घंटाघर → बिन्दाल पुल → दून स्कूल → आकाश गंगा तिराहा

चकराता, विकासनगर, सहसपुर, प्रेमनगर क्षेत्र से:

  • प्रेमनगर चौक → बल्लूपुर चौक → बिन्दाल पुल → दून स्कूल → आकाश गंगा तिराहा

मसूरी और राजपुर क्षेत्र से:

  • मसूरी डायवर्जन → ग्रेट वैल्यू → दिलाराम चौक → हाथीबड़कला → एनेक्सी तिराहा → सीएसडी तिराहा

रायपुर, सहस्त्रधारा और थानों क्षेत्र से:

  • सहस्त्रधारा क्रॉसिंग → सर्वे चौक → दिलाराम → हाथीबड़कला → एनेक्सी तिराहा → सीएसडी तिराहा

रुड़की, भगवानपुर और आशारोड़ी क्षेत्र से:

  • जोगीवाला → रिस्पना → आराघर → सर्वे चौक → दिलाराम → हाथीबड़कला → एनेक्सी तिराहा → सीएसडी तिराहा

मानव श्रृंखला कार्यक्रम के दौरान प्रमुख डायवर्जन

मानव श्रृंखला आयोजन के दौरान शहर के कई प्रमुख मार्गों पर यातायात प्रतिबंध और डायवर्जन लागू रहेंगे।

  • सेंट ज्यूड चौक से हरिद्वार/ऋषिकेश जाने वाले वाहन शिमला बाईपास होते हुए ISBT सर्विस लेन की ओर डायवर्ट किए जाएंगे।
  • रिस्पना और कारगी चौक से क्लेमेंटाउन जाने वाले वाहन टर्नर रोड मार्ग से भेजे जाएंगे।
  • जीएमएस रोड से ISBT जाने वाले वाहनों को लालपुल–कारगी चौक मार्ग दिया जाएगा।
  • प्रेमनगर से ISBT जाने वाले वाहन रांघड़वाला–शिमला बाईपास मार्ग से संचालित होंगे।
  • घंटाघर और राजपुर रोड से ISBT जाने वाले वाहन EC रोड–धर्मपुर–रिस्पना होकर भेजे जाएंगे।

आम जनता के लिए ट्रैफिक प्लान

देहरादून से दिल्ली, सहारनपुर और रुड़की जाने वाले वाहन

  • शिमला बाईपास → नया गांव रोड → धर्मावाला चौक → बेहट मार्ग

हरिद्वार और ऋषिकेश जाने वाले वाहन:

  • रिस्पना पुल → जोगीवाला → लालतप्पड़ → रायवाला

छुटमलपुर और बिहारीगढ़ जाने वाले वाहन:

  • शिमला बाईपास → धर्मावाला → शाकुम्भरी देवी मार्ग

बाहरी जिलों से आने वाले वाहनों के लिए व्यवस्था

  • दिल्ली/सहारनपुर से आने वाले वाहन छुटमलपुर–बेहट–धर्मावाला होते हुए प्रेमनगर मार्ग से प्रवेश करेंगे।
  • विकासनगर/चकराता क्षेत्र से आने वाले वाहन हर्बटपुर–धर्मावाला–बेहट मार्ग का उपयोग करेंगे।
  • कुमाऊं और पर्वतीय क्षेत्रों से आने वाले वाहन हरिद्वार–रुड़की–भगवानपुर मार्ग से आवागमन करेंगे।

मुख्य डायवर्जन प्वाइंट

कार्यक्रम के दौरान सेंट ज्यूड्स चौक, कारगी चौक, लालपुल, बल्लीवाला अंडरपास, सर्किट हाउस तिराहा, कैंट चौक, दून स्कूल तिराहा, पोस्ट ऑफिस तिराहा, एनेक्सी तिराहा और ISBT प्रमुख डायवर्जन प्वाइंट रहेंगे।

एडवाइजरी

देहरादून पुलिस ने आमजन से अपील की है कि 14 अप्रैल को यात्रा से पूर्व ट्रैफिक प्लान का अध्ययन करें, वैकल्पिक मार्गों का उपयोग करें और अनावश्यक रूप से भीड़भाड़ वाले क्षेत्रों से बचें। वीआईपी मूवमेंट के चलते शहर में यातायात दबाव और जाम की स्थिति उत्पन्न हो सकती है।