सावधान: “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम से पहले दून में ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगी रोक-टोक

“चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम से पहले दून में ट्रैफिक अलर्ट, इन रास्तों पर रहेगी रोक-टोक

देहरादून। परेड ग्राउंड में 23 मार्च को आयोजित होने जा रहे “चार साल बेमिसाल” कार्यक्रम को लेकर दून पुलिस ने शहरभर में विशेष ट्रैफिक व्यवस्था लागू करने का फैसला किया है।

बड़े आयोजन और वीवीआईपी मूवमेंट को देखते हुए कई प्रमुख मार्गों पर डायवर्जन, बैरियर और पार्किंग प्लान लागू रहेगा। पुलिस ने लोगों से अपील की है कि वे घर से निकलने से पहले रूट प्लान जरूर देख लें।

इन रूट्स से आने वाले वाहनों की व्यवस्था

मसूरी/राजपुर रोड साइड से:

  • मसूरी डायवर्जन
  • ग्रेट वैल्यू
  • बहल चौक
  • सर्वे चौक
  • कान्वेंट तिराहा (ड्रॉप)
  • पार्किंग: बन्नू स्कूल
  • पिकअप प्वाइंट: आईआरडीटी (सर्वे चौक के पास)

विकासनगर/चकराता साइड से:

  • बल्लूपुर चौक
  • किशन नगर चौक
  • बिंदाल
  • घंटाघर
  • दर्शन लाल चौक
  • लैंसडाउन चौक (ड्रॉप)
  • पार्किंग: बन्नू स्कूल
  • पिकअप प्वाइंट: कनक चौक

रुड़की/आईएसबीटी साइड से:

  • आईएसबीटी
  • कारगी चौक
  • पुरानी बाईपास चौकी
  • धर्मपुर
  • बुद्धा चौक (ड्रॉप)
  • पार्किंग: रेसकोर्स
  • पिकअप प्वाइंट: बुद्धा चौक

रायपुर साइड से:

  • चूना भट्टा
  • सर्वे चौक (ड्रॉप)
  • ईसी रोड
  • पार्किंग: बन्नू स्कूल
  • पिकअप प्वाइंट: सर्वे चौक

डोईवाला साइड से:

  • रिस्पना
  • धर्मपुर
  • सीएमआई
  • बुद्धा चौक
  • लैंसडाउन चौक
  • वन साइड पार्किंग
  • पिकअप प्वाइंट: लैंसडाउन चौक

सहस्त्रधारा/रायपुर रोड साइड से:

  • सहस्त्रधारा क्रॉसिंग
  • सर्वे चौक
  • कान्वेंट तिराहा (ड्रॉप)
  • पार्किंग: रेसकोर्स / बन्नू स्कूल
  • पिकअप प्वाइंट: कान्वेंट तिराहा

विक्रम (शेयर ऑटो) के लिए डायवर्जन

  • रायपुर रूट: सहस्त्रधारा क्रॉसिंग से वापस
  • धर्मपुर रूट: तहसील चौक → दून चौक → एमकेपी चौक
  • आईएसबीटी/कांवली रूट: रेलवे गेट से वापस
  • प्रेमनगर रूट: प्रभात कट से वापस
  • राजपुर रूट: ग्लोब चौक → पैसिफिक तिराहा → बैनी बाजार

सिटी बसों के लिए डायवर्जन

  • आईएसबीटी से राजपुर रोड: दर्शन लाल चौक → घंटाघर
  • रिस्पना से आने वाली बसें: तहसील चौक से डायवर्ट
  • रायपुर रोड बसें: सहस्त्रधारा क्रॉसिंग → आईटी पार्क → राजपुर रोड

पार्किंग व्यवस्था

  • बसें: गुरुद्वारा ग्राउंड (रेसकोर्स), रेंजर्स ग्राउंड, गुरु नानक स्कूल ग्राउंड
  • कार/दोपहिया: रेंजर्स ग्राउंड, काबुल हाउस, परेड ग्राउंड का खेल मैदान

बैरियर प्लान (9 प्वाइंट)

आउटर बैरियर:

  • सर्वे चौक
  • मनोज क्लिनिक
  • बुद्धा चौक
  • दर्शन लाल चौक
  • ओरियंट चौक
  • पैसिफिक तिराहा

इनर बैरियर:

  • रोजगार तिराहा
  • कनक चौक
  • डूंगा हाउस
  • लैंसडाउन चौक
  • कान्वेंट तिराहा

पुलिस की अपील

एसपी ट्रैफिक लोकजीत सिंह के अनुसार

  • इनर बैरियर के अंदर केवल पासधारक और वीवीआईपी वाहन ही जा सकेंगे
  • आम नागरिकों को निर्धारित ड्रॉप प्वाइंट से पैदल प्रवेश करना होगा

सलाह: 23 मार्च को शहर में ट्रैफिक का दबाव अधिक रहेगा, इसलिए वैकल्पिक मार्ग अपनाएं और अनावश्यक यात्रा से बचें।