बिग ब्रेकिंग: श्री गुरु राम  राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी करियर पर कार्यशाला, इंटर्न्स को विशेषज्ञों ने दिए अहम टिप्स

श्री गुरु राम  राय विश्वविद्यालय में फिजियोथेरेपी करियर पर कार्यशाला, इंटर्न्स को विशेषज्ञों ने दिए अहम टिप्स 

देहरादून। श्री गुरु राम राय विश्वविद्यालय (SGRRU) के स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज के फिजियोथेरेपी विभाग द्वारा बीपीटी और एमपीटी के छात्र-छात्राओं के लिए एक दिवसीय विशेष कार्यशाला का आयोजन किया गया।

कार्यशाला का उद्देश्य खास तौर पर इंटर्न्स को फिजियोथेरेपी की विभिन्न स्ट्रीमों की जानकारी देकर उन्हें अपनी रुचि और भविष्य की संभावनाओं के अनुसार सही क्षेत्र चुनने के लिए मार्गदर्शन देना था।

कार्यक्रम का शुभारंभ विश्वविद्यालय के कुलपति प्रो. (डॉ.) के. प्रतापन, कुलसचिव डॉ. लोकश गंभीर और अन्य अतिथियों ने दीप प्रज्ज्वलन कर किया।

कार्यशाला के मुख्य वक्ता विश्व प्रसिद्ध डॉ. अली ईरानी (भारतीय क्रिकेट टीम के पूर्व स्पोर्ट्स फिजियोथेरेपिस्ट) रहे। उन्होंने अपने संबोधन में फिजियोथेरेपी के क्षेत्र में उपलब्ध विभिन्न करियर विकल्पों,

स्पेशलाइजेशन और रोजगार के अवसरों पर विस्तार से जानकारी दी। साथ ही आधुनिक तकनीकों के उपयोग से मरीजों को जल्दी राहत पहुंचाने के तरीकों पर भी प्रकाश डाला।

डॉ. ईरानी ने बताया कि फिजियोथेरेपी में स्पोर्ट्स, न्यूरो, ऑर्थोपेडिक और कार्डियो-पल्मोनरी फिजियोथेरेपी जैसी कई विशेषज्ञताएं मौजूद हैं।

यदि छात्र अपनी रुचि और कौशल के अनुसार सही स्ट्रीम का चयन करें तो इस क्षेत्र में बेहतर करियर बनाया जा सकता है।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में संयोजक प्रो. (डॉ.) कीर्ति सिंह, आयोजक प्रो. (डॉ.) नीरज कुमार और डॉ. शारदा शर्मा का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर विशिष्ट,

अतिथि डॉ. सोनिया गंभीर और डॉ. मालविका कांडपाल भी मौजूद रहीं। साथ ही फिजियोथेरेपी विभाग, श्री महंत इंदिरेश अस्पताल और स्कूल ऑफ पैरामेडिकल एंड एलाइड हेल्थ साइंसेज की फैकल्टी भी उपस्थित रही।