DSSSB Recruitment 2026 : DSSSB ने खोले नौकरी के द्वार, 911 पदों पर सीधी भर्ती

DSSSB  Recruitment 2026 : DSSSB ने खोले नौकरी के द्वार, 911 पदों पर सीधी भर्ती

नई दिल्ली। Delhi Subordinate Services Selection Board (DSSSB) ने विज्ञापन संख्या 01/2026 के तहत 911 पदों पर भर्ती का नोटिफिकेशन जारी किया है।

इस भर्ती में लीगल असिस्टेंट, असिस्टेंट इंजीनियर (AE), जूनियर इंजीनियर (JE), असिस्टेंट सेक्शन ऑफिसर (ASO) और DASS ग्रेड-II के पद शामिल हैं। इच्छुक महिला और पुरुष अभ्यर्थी 24 फरवरी से 25 मार्च 2026 तक ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं।

 भर्ती का विवरण

  • कुल पद: 911
  • वेतनमान: पे लेवल-6 और लेवल-7
  • नौकरी स्थान: दिल्ली
  • आवेदन मोड: ऑनलाइन
  • आधिकारिक वेबसाइट: http://dsssb.delhi.gov.in

 आवेदन शुल्क

  • सामान्य / ओबीसी / ईडब्ल्यूएस: ₹100
  • अन्य वर्ग: शुल्क मुक्त

 आयु सीमा

  • ASO और JE: 18 से 30 वर्ष
  • AE: अधिकतम 32 वर्ष
  • लीगल असिस्टेंट: अधिकतम 35 वर्ष
  • आरक्षित वर्गों को नियमानुसार आयु में छूट दी जाएगी।

 शैक्षणिक योग्यता

  • ASO (ग्रेड-II): किसी मान्यता प्राप्त विश्वविद्यालय से स्नातक
  • JE (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री या डिप्लोमा (डिप्लोमा धारकों हेतु 2 वर्ष का अनुभव)
  • AE (सिविल): सिविल इंजीनियरिंग में डिग्री
  • लीगल असिस्टेंट: विधि (Law) में स्नातक एवं संबंधित अनुभव

चयन प्रक्रिया

  • AE और JE: एक मुख्य परीक्षा
  • ASO और लीगल असिस्टेंट: प्रारंभिक परीक्षा + मुख्य परीक्षा
  • अंतिम चयन मुख्य परीक्षा की मेरिट के आधार पर होगा। ऐसे करें आवेदन

आधिकारिक वेबसाइट पर जाएं।

  • भर्ती नोटिफिकेशन ध्यान से पढ़ें।
  • “Apply Online” पर क्लिक कर आवेदन फॉर्म भरें।
  • आवश्यक दस्तावेज, फोटो और हस्ताक्षर अपलोड करें।
  • श्रेणी अनुसार शुल्क का भुगतान कर फॉर्म सबमिट करें।

इच्छुक अभ्यर्थी अंतिम तिथि से पहले आवेदन प्रक्रिया पूरी कर लें।

लिंक यहां देखिये…

DSSSB Vacancy Advt 01/2026 NotificationClick Here
DSSSB Recruitment Advt 01/2026 Apply OnlineClick Here
Official Websitehttps://dsssbonline.nic.in/